मृत अमित बालियान के पिता
- फोटो : अमर उजाला
अमित के पिता बाबूराम के दोस्त व पड़ोसी कृष्णपाल ने बताया कि परिवार मूलरूप से गांव मूंडवर, शामली, उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है। अमित के परिवार में पिता बाबूराम के अलावा मां विमलेश देवी, एक भाई अनुज, पत्नी शिवानी व दो शादीशुदा बहन मोनी व सोनी है। अमित के पिता बाबूराम आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाने में तैनात हैं, जबकि इसकी पत्नी यूपी पुलिस में सिपाही है, फिलहाल शिवानी की तैनात गाजियाबाद पुलिस लाइन में है। अनुज चंडीगढ़ के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। कृष्णपाल ने बताया कि 10 माह पूर्व फरवरी में ही अमित व शिवानी की शादी हुई थी।