sonia dhawan
- फोटो : ट्विटर
परिजनों का आरोप है कि यह शेयर की लड़ाई है। इसमें उसे बलि का बकरा बनाया गया है। सोनिया की भाभी कंचन ने बताया कि सोनिया को प्रमोशन मिलने के बाद ही ये सब हुआ। यह प्रमोशन सोनिया को अप्रैल में मिलना था, लेकिन चार महीने की देरी से उसे यह पद दिया गया। कंचन कहती हैं कि सोनिया कंपनी से उस वक्त से जुड़ी हुई हैं, जब कंपनी छोटी थी। इसे बढ़ाने में सोनिया का बड़ा रोल है। इसके बाद ही यह आरोप लगा और आरोप लगाने वाला अब तक गायब है।