भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और विश्व प्रसिद्ध भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' के गायक पवन सिंह ने एक शर्मनाक हरकत की है। पवन सिंह ने अपनी को-एक्ट्रेस की नशे की हालत में जमकर पिटाई की, बाल पकड़ कर नोचा और गालियां भी दीं।
विज्ञापन
2 of 6
pawan singh
जिस भोजपुरी अभिनेत्री की पवन सिंह ने जमकर पिटाई की है वो और कोई नहीं अक्षरा सिंह हैं। पत्रकार शशिकांत के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे सिलवासा के होटल की है।
विज्ञापन
3 of 6
pawan singh
सूत्रों की मानें तो जब होटल का स्टाफ अक्षरा सिंह को बचाने गया तो पवन सिंह ने अक्षरा के बाल पकड़ कर उनका सिर दीवार में दे मारा।
4 of 6
pawan singh
अक्षरा सिंह को हाथ में चोट भी आई है। बता दें कि पवन सिंह ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और ऐसे में वह बाहर निकल कर जाने लगे तो अक्षरा सिंह ने उनको रोका इसी बात को लेकर वह अक्षरा की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
pawan singh
अक्षरा सिंह के चिल्लाने की आवाजें सुन कर होटल का स्टाफ वहां जमा हो गया और अक्षरा को बचाने की कोशिश करने लगा। लेकिन नशे में धुत पवन ने अक्षरा का सिर दीवार में दे मारा।
बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने 2013 में रवि किशन के साथ 'सत्यमेव जयते' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इतना ही नहीं वो सीरियल्स में भी काम करती हैं।