फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी में कार पार्क करने वालों के लिए बुरी खबर, अब हर घंटे के लिए देनी होगी पार्किंग फीस

Tue, 27 Jun 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
connaught place - फोटो : सोशल मीड‌िया
जो लोग दिल्ली के कनॉट प्लेस में लंबे समय के लिए अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं उनके लिए एक बुरी खबर है। जल्द ही ऐसे लोगों को कनॉट प्लेस में पार्किंग के लिए ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी। ऐसा इ‌सलिए क्योंकि एनडीएमसी ने 100 रुपए की पार्किंग फीस की सीमा को हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
connaught place delhi
वर्तमान समय जो अपनी कार सीपी में पार्क करता है उसे शुरुआत के 5 घंटे तक प्रति घंटे 20 रुपए के हिसाब से फीस देनी पड़ती है। और अगर 5 घंटे से ज्यादा समय हो जाए तो केवल 100 रुपए देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब नए प्लान के अंतर्गत 100 रुपए वाली सीमा हटा दी जाएगी और लोगों को हर घंटे के हिसाब से ज्यादा पैसे देने होंगे। लोगों को हर बढ़ते घंटे के 20 रुपए के हिसाब से पार्किंग फीस चुकानी पड़ेगी।

4 of 5
connaught place delhi
एनडीएमसी के अधिकारियों के ‌अनुसार पहले अगर कोई तीन-चार दिन के लिए भी अपनी गाड़ी पार्क कर देता था तो उसको केवल 100 रुपए ही देने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
connaught place delhi
अधिकारियों ने आगे बताया कि रात के समय पार्किंग के लिए अलग से पैसे वसूले जाएंगे जिनका निर्णय बाद में होगा। नए रेट जुलाई से लागू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें