फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन सोमवार को अभिनेता आदित्य राय कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मिरांडा कॉलेज पहुंचे। डीयू का ये कॉलेज काफी चर्चित है। प्रिंसिपल डॉक्टर प्रतिभा जौली ने बताया कि शाम को दोनों कलाकार डाइनिंग हॉल से लेकर ऑडिटोरियम में घूमे। इस बीच उन्होंने छात्राओं से भी बात की। जौली ने बताया कि सितारों के स्वागत और उनकी फिल्म के टाइटल के अनुरूप उनके लिए दावत का इंतजाम किया गया। उन्हें कॉलेज की कैंटीन में तैयार दक्षिणी भारतीय व्यंजन पेश किया गया।