फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दहशत की ऐसी रात, जागता रहा पूरा गांव, पुलिस का पहरा भी नहीं तोड़ सका इनका डर 

Tue, 19 Sep 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फरीदाबाद
1 of 4
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में पलवली गांव में दहशत ऐसी है कि सोमवार की रात पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों को जागकर गुजारनी पड़ी। पुलिसकर्मी बाहर जाग रहे थे तो ग्रामीण घरों के अंदर। दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद कई परिवारों को नींद तक नहीं आई.... 

 

2 of 4
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
घरों में रहने के बाद भी डर के साये में रहे। रविवार रात की घटना के बाद सोमवार को उनकी पहली रात पुलिस के कडे पहरे में गुजरी। आरोपी पक्ष के घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पहरा भी ऐसा की मानों कफ्र्यू लगा हो। मोहल्ले को जाने वाली सड़क पर पुलिस की गश्त रही।

 

3 of 4
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
रात को भी सड़क से गुजरने वाले हर शख्स पर पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस हर व्यक्ति पर नजर बनाए हुई थी। हर पुलिस कर्मी मोहल्ले की सड़क के अलावा मुख्य सड़क पर निगरानी करता दिखा। रविवार रात की घटना के बाद पलवली गांव में छावनी में तब्दील सा दिखा।

 
विज्ञापन

4 of 4
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
किसी भी प्रकार के बवाल को नियंत्रित करने की अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। कारण यह भी है कि इस हत्याकांड में दो पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए है। इसके अलावा भी मंगलवार सुबह के समय पुलिस कर्मियों को चोकन्ना रहने के निर्देश दिए गए।  
 
Next
AU ऐप में पढ़ें