फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खोला शादी के पहले का एक ऐसा राज जिसे छिपा गए थे साइको किलर के घरवाले

Fri, 05 Jan 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल

सार

यदि खोल देते गेट तो मार देता सबको
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पलवल में छह हत्याओं को अंजाम देने वाले हत्यारे और उसके घरवाले के बारे में उसकी पत्नी ने एक ऐसा राज बताया है जो उसके घरवालों ने शादी से पहले पत्नी के परिवार वालों से छुपाया था।
विज्ञापन

2 of 5
31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ससुराल गया था नरेश फल लेकर
सीमा ने कहा कि यदि दो जनवरी की सुबह नरेश उनके घर का दरवाजा खोलने के लिए शोर मचा रहा था। अगर वह दरवाजा खोल देती तो नरेश उन्हें उनके बेटे व पिता और बहन को भी मार देता। सीमा व उसके पिता धर्मपाल मलिक का कहना है कि नरेश 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उनके घर आया था। उस समय वह फल, दूध व आइसक्रीम लेकर आया था। वह सीमा को अपने साथ चलने की बोल रहा था, लेकिन सीमा ने उसके चेहरे के भाव को देखते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
ससुर बोले, धोखा किया नरेश के परिवार वालों ने
नरेश के ससुर धर्मपाल मालिक का कहना है कि नरेश के परिवार वालों ने शादी के समय उनके साथ धोखा किया। नरेश के परिवार के लोगों ने यह नहीं बताया कि नरेश की दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा उसकी पहले भी शादी की जा चुकी है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपाल का कहना है कि यदि उन्हें शादी से पहले यह पता लग जाता कि नरेश मानसिक रूप से बीमार है तथा उसकी पहले भी शादी हुई थी तो वे अपनी बेटी सीमा को इस नरक में नहीं धकेलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के बाद जब कई बार नरेश ने सीमा के साथ मारपीट की तो उन्होंने महिला सैल व कैंप थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद पंचायत हुई और पंचायत में शामिल लोगों के कहने के बाद ही सीमा को नरेश के साथ भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें