फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली में पाकिस्तान का बाजार सच चुका है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में पाकिस्तानी सामानों सजी इस प्रदर्शन का उद्घाटन हुआ। पहले ही दिन प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोग पहुंचे। (सभी फोटोः जी पॉल/अमर उजाला)
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

2 of 10
आलीशान पाकिस्तान के उद्घाटन पहले राष्ट्रवादी शिवसेना ने प्रगति मैदान के गेट नंबर-7 पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन होता रहा है। इसलिए पाक उत्पादों का बहिष्कार होना चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

3 of 10
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परिसर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने इन्हें रोका और हिरासत में लेकर हंगामा शांत कराया।

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

4 of 10
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित का मानना है कि समय पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करने का है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हालात भयावह हैं। दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

5 of 10
प्रदर्शनी में इस बार भी पाकिस्तान के आए महिलाओं के परिधान खास आकर्षण बने हुए हैं। इसमें पाकिस्तानी सूट-सलवार, कुर्ते-कुर्ती, होम टेक्सटाइल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

6 of 10
पाक उच्चायुक्त बृहस्पतिवार दोपहर प्रगति मैदान में आलीशान पाकिस्तान के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। चार दिवसीय प्रदर्शनी में पाकिस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 250 कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

7 of 10
उन्होंने कहा कि भारत-पाक रिश्ते अनूठे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान से असहमति जताते हुए पाक उच्चायुक्त ने कहा कि कूटनीति कभी बंद नहीं होती।

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

8 of 10
इसके आधे दरवाजे हमेशा खुले रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जवाब से दोनों नेताओं की कोशिश के स्तर का पता चलता है।

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

9 of 10
फिलहाल समय आ गया है कि दोनों देश पुरानी बातें भूलकर नई शुरूआत करें। वहीं, आलीशान पाकिस्तान के बारे में बासित का कहना है कि हमारे देश की कई खूबियां हैं। कारोबार से न सिर्फ व्यापारी फायदे में रहता है, बल्कि आम लोग भी नजदीक आते हैं। इस तरह के एक्सपो दोनों देशों में लगने चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू सेना लगाती रही नारे, हिट हो गया पाकिस्तान!

10 of 10
बता दें कि प्रगति मैदान के हॉल नंबर 14 और 18 में चार दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (टीडीएपी) ने किया है। इसमें फैशन, टेक्सटाइल, ज्वेलरी, कालीन, फर्नीनर, मार्बल, ग्रेनाइट, एग्रो उत्पादों व सेवा क्षेत्रों से करीब 250 कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें