फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी नहीं रहे, मोदी बोले-निशब्द हूं, शून्य में हूं, आइए जानते हैं और किसने क्या कहा

Thu, 16 Aug 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
atal bihari vajpayee - फोटो : लाल सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया भी श्रद्धाजंलि संग गमगीन हो गया। वाजपेयी को श्रद्धाजंलि सोशल मीडिया के ट्रॉप ट्रेंड में शुमार रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राहुल गांधी, बॉलीवुड स्टार से लेकर आम यूजर्स ने उन्हें कविताओं के माध्यम से अंतिम विदाई दी। गूगल, फेसबुक व ट्वीटर पर हर कोई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वापजेयी के स्वास्थ्य की जानकारी तलाशता रहा।
विज्ञापन

हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा

2 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर वाजपेयी के निधन की अफवाह को सच मानकर कई यूजर ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी। वहीं, अन्य यूजर्स ने स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेयी की मौत सिर्फ एक अफवाह है। हालांकि देर शाम उनके निधन से सब गमगीन हो गए। उनकी कविता की पंक्तियां ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा...) के माध्यम से उन्हें श्रद्धाजंलि दी जा रही थी।  
विज्ञापन

उनका जाना एक युग का अंत

3 of 7
aiims - फोटो : जी पाल
अटल जी नहीं रहे, मैं निशब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।  लेकिन वो हमें कहकर गए हैं। मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, जिंदगी सिलसिला, आज कल की नहीं, मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं? अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा। ईंश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुख सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।       
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

व्यक्ति के जाने से आंदोलन और विचारधारा खत्म नहीं होती

4 of 7
aiims - फोटो : जी पाल
विचारधारा के लिए समर्पित एक स्वयंसेवक व संगठन के एक अनुुुुशासित कार्यकर्ता के रूप में अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। एक ऐसे विरले राजनेता, प्रखर वक्ता, कवि व अभिजात देशभक्त, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन न सिर्फ भाजपा, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
- अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष 
विज्ञापन

देश ने महान सपूत खोया

5 of 7
aiims - फोटो : जी पाल
आज देश ने महान सपूत खो दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के करोड़ों लोगों के प्रिय थे। मेरी संवेदना उनके परिवार व प्रियजनों के साथ हैं। वे सदैव याद आएंगे।
-राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष 
विज्ञापन

मेरे पिता का साया उठ गया

6 of 7
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गवास की बात सुनकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे सिर पर पहाड़ टूट पड़ा हो। क्योंकि मैं उनको पिता समान मानती और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था। मुझे वो इतने प्रिय थे कि मैं उनका दादा कहकर बुलाती थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। आज मुझे वैसे ही प्रतीत हो रहा है, जैसे अपने पिता के जाने पर हुआ था।
- लता मंगेश्वर, गायिका
विज्ञापन
विज्ञापन

'सचमुच उनका जाना देेश के लिए बड़ा नुकसान'

7 of 7
अभिनेता संजय दत्त ने भी ट्वीट के माध्यम से श्रद्धाजंलि में लिखा है कि सचमुच उनका जाना देेश के लिए बड़ा नुकसान है। हम अटल जी को अपनी आखिरी सलामी दे रहे हैं। वह हमारे बहुत करीबी फैमिली फ्रेंड थे और उनके  व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। मैं दिल से मैं शोक व्यक्त करता हूं। वहीं, कॉमेडियन राजपाल यादव ने अटल बिहारी बाजपेयी  के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अटल जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं।  राजनीतिक दुनिया का यह नगीना हमेशा याद किया जाएगा। संगीतकार म्यूजिशियन अदनान सामी ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।      

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें