आईटी और तकनीक के लिए मशहूर गुरुग्राम अब उपद्रवियों की ‘करणी’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर बदनाम हो रहा है। बुधवार को तथाकथित करणी सेना के उपद्रवियों ने सोहना रोड पर जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल की बस पर हमला कर शहर को सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
धारा-144 के बावजूद भीड़ जमा होने के बाद रोडवेज की बस को आग लगाने और स्कूल बस पर हमला करने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। यहां के नाकाम प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
3 of 11
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना ने बैठे-बैठाए विपक्ष को एक नया मुद्दा दे दिया है। आगामी बजट सत्र में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष जरूरी सरकार को घेरेगा। सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय अखबार तक इस घटना की निंदा कर रहा है।
4 of 11
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे सरकार की नाकामी बताया है।
विज्ञापन
5 of 11
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
यह पहली घटना नहीं है, जब मनोहर सरकार के आला अधिकारी शहर की व्यवस्था बनाए रखने में फेल हुए हैं। बीबीसी ने लिखा है, इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकरण गोपीचंद गहलोत कहते हैं कि प्रदेश में पहले भी सरकार रही है, लेकिन प्रशासन हमेशा मुस्तैद रहता था। भाजपा सरकार में प्रशासन और पुलिस दोनों लापरवाह हैं।
विज्ञापन
7 of 11
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
जब लगातार करणी सेना के राष्ट्रीय लोकेंद्र सिंह कालवी यहां आकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। तभी प्रशासन को सतर्क हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
8 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
धारा-144 के बावजूद कैसे भीड़ इकट्ठा हुई और बस में आग लगाई और स्कूली छात्रों पर हमला किया। यहां तो पूरा प्रशासन और पुलिस का खुफिया तंत्र फेल है। इतिहास उठाकर देख लें, कभी भी गुरुग्राम में इस तरह की घटना नहीं हुई।
9 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
इन घटनाओं के कारण हुई फजीहत महाजाम: 26 जुलाई 2016 को शहर में बारिश के बाद महाजाम लगा। 12 किलोमीटर तक 23 घंटे से अधिक समय तक शहर जाम रहा। हजारों लोगों की जिंदगी सड़क पर गाड़ियों में ही गुजरी थी। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोहर सरकार की फजीहत कराई।
10 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
प्रिंस हत्याकांड: सितंबर-2017 में एक निजी स्कूल में कक्षा दो के छात्र की निर्मम हत्या सुर्खियों में रही। घटना से गुस्साएं लोगों ने विरोध किया। तो पुलिस वालों ने लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मामला सीबीआई में गया तो पुलिस की थ्योरी पलट गई और सवालों के घेरे में पुलिस रही।
जाट आंदोलन: फरवरी 2017 में जाट आंदोलन के वक्त पहली बार गुरुग्राम में हिंसा हुई। लोगों ने बसई रेलवे स्टेशन फूंक दिया। रोड जाम व हिंसा से यहां करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।