फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैडमैन ने बताए पीरियड्स से जुड़े 5 मिथ और क्या है उनकी सच्चाई

Wed, 24 Jan 2018 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
padman
पैडमैन यान‌ि अक्षय कुमार सोमवार को द‌िल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस अपनी फिल्म के प्रमोशन और वूमेन मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि पैडमैन फिल्म महिलाओं की मेंसट्रुअल हाइजीन के विषय पर बनी है। प्रोमोशन के दौरान उन्होंने इन 5 मिथक का जिक्र किया जिनको लोग सच मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
periods
मिथ-पीरियड्स के दौरान महिलाएं नहीं कर सकती पूजा
कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं अशुद्ध हो जाती हैं इस वजह से मंदिर नहीं जा सकतीं। लेकिन बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है यह एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें अनफर्टिलाइज्ड एग ब्लड से साथ बाहर निकल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Exercise Ball
मिथ- पीरियड्स में एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज की जा सकती है। एक्सरसाइज करने से मसल्स को ऑक्सिजन मिलता है जिससे ऐंठन और पेन कम हो जाता है।

4 of 6
pregnant woman
मिथ- पीरियड्स के दौरान महिलाएं मां नहीं बन सकती
लोग मानते हैं कि पीरियड्स के टाइम अगर अनसेफ सेक्स किया जाए तो महिलाएं प्रेगनेंट नहीं हो सकती लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसे समय में बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स किया जाए महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Bath
मिथ- पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना नहीं चाहिए
पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर ऐसे टाइम में महिलाएं गर्म पानी से नहाएं तो उनकी मसल्स रिलैक्स होती हैं जिस वजह से बॉडी पेन कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pregnant women
मिथ- पीरियड्स मिस हो जाए इसका मतलब वह प्रेगनेंट हैं
पीरियड्स मिस होना मां बनने का लक्षण हो ऐसा जरूरी नहीं है। और भी कई कारण हैं जिस वजह से पीरियड्स मिस हो जाते हैं जैसे- टेंशन लेना, खराब डाइट और हॉरमोनल चेंजेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें