मानवता की रक्षा के लिए अंगदान करने वाले पौराणिक काल के महर्षि दधीचि की परंपरा शहर के उद्योगपति राजकुमार चिलाना और उनका परिवार निभा रहा है। परिवार के सभी सात सदस्य नेत्रहीनों की दुनिया रोशन करने के लिए अपनी आंखें तो पहले ही दान कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये परिवार करेगा अंगदान, सैकड़ों उद्योगपति प्रेरित
2 of 7
शुक्रवार को सभी अंगदान भी करने जा रहे हैं। आरके चिलाना से प्रेरित होकर उनके सौ से अधिक उद्योगपति दोस्त भी नेत्र और अंगदान कर चुके हैं। दोस्तों में आरके के नाम से मशहूर राजकुमार बताते हैं कि एक घटना ने उनको और पूरे परिवार को नेत्र-अंगदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
ये परिवार करेगा अंगदान, सैकड़ों उद्योगपति प्रेरित
3 of 7
उन्होंने बताया कि उनकी 91 वर्षीय माता परमेश्वरी देवी चिलाना की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। इतनी उम्र में आंखें न होने की वजह से दैनिक काम करने में काफी दिक्कतें आती थीं। एक साल पहले किसी अनाम व्यक्ति की दान की हुई आंख से उनकी मां की जिंदगी दोबारा रौशन हुई।
ये परिवार करेगा अंगदान, सैकड़ों उद्योगपति प्रेरित
4 of 7
दुनिया से जा चुके उस अनाम व्यक्ति के प्रति मन श्रद्धा से भर उठा, उसी क्षण निर्णय किया था कि मैं भी नेत्रदान करूंगा। परिवार वालों को यह बताया तो पत्नी संगीता, बेटी हर्षिता, रुचि गेरा चिलाना, बेटा सचिन चिलाना और बहू दीक्षा ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
ये परिवार करेगा अंगदान, सैकड़ों उद्योगपति प्रेरित
5 of 7
91 साल की मां परमेश्वरी चिलाना ने भी अपनी आंख दान करने का संकल्प लिया। 23 सितंबर 2015 को बेटे सचिन चिलाना के 35वें जन्मदिन पर सभी ने नेत्रदान का फॉर्म भर कर उस अनाम नेत्रदाता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
ये परिवार करेगा अंगदान, सैकड़ों उद्योगपति प्रेरित
6 of 7
अब अंगदान की तैयारी आरके चिलाना लॉयन क्लब फरीदाबाद ओल्ड के जिला समन्वयक हैं। उन्होंने बताया कि नेत्रदान का फॉर्म भरने के दौरान मुझे पता चला कि शरीर के और भी अंग किडनी, लिवर यहां तक त्वचा भी दान की जा सकती हैं। उसी समय अंगदान का निर्णय लिया।
परिवार के सभी सदस्यों ने भी अंगदान की हामी भरी। 22 जनवरी को सभी सदस्य अंगदान का फॉर्म भरेंगे। लायंस क्लब में अंगदान जागरूकता के लिए प्रस्ताव रखा जिसे खुशी खुशी स्वीकारा गया। तय किया गया कि लायन्स क्लब जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक लॉयन क्लब के सौ से अधिक सदस्य नेत्रदान की घोषणा कर चुके हैं।