दाती महाराज
शनि अमावस्या और जयंती पर जुटती है भक्तों की भीड़ फतेहपुर बेरी स्थित शनि धाम में प्रत्येक शनिवार को सुबह से देर शाम तक पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में साधारण भक्त, अधिकारी एवं नेता भी पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। वह समय-समय पर वह अनुष्ठान भी कराते हैं। महाशिवरात्रि और नवरात्रों के दौरान शनि धाम में बड़े स्तर पर अनुष्ठान का आयोजन होता है, जिनमें बड़ी संख्या में दाती महाराज के भक्त शिरकत करते हैं। इसी तरह शनि अमावस्या और शनि जयंती के दिन महाआरती का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में खास तौर पर उन्हीं भक्तों को शामिल होने का मौका मिलता है जिनको दाती महाराज जानते हैं।