मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट पर रविवार रात बाइक टच हो जाने पर कार सवारों ने बाइक सवार स्क्रैप डीलर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। कार सवार से विवाद के दौरान कार और पीछे स्कूटी पर मौजूद पांच आरोपियों ने पीड़ित की रॉड और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। (सभी तस्वीरें: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
2 of 12
आरोप है कि इस दौरान पास ही में पिकेट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित को जख्मी अवस्था में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
3 of 12
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार वालों ने सोमवार सुबह से तुर्कमान गेट पर जाम लगा दिया था। जिससे मध्य दिल्ली का यातायात ठप हो गया। लोगों में इस बात का गुस्सा था कि क्षेत्र के विधायक व मंत्री आसिम के पोस्टर पर आरोपी दिख रहे थे।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
4 of 12
हादसे के बाद पीड़ित के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के घर के आस पास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और छह बाइकों में आग लगा दी। देर रात पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और मृतक के बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
5 of 12
शाहनवाज की पिटाई के दौरान उसके दोनों बेटे मौके पर मौजूद थे। बड़ा बेटा फहद अमीन पहलवान के सामने पिता को नहीं पिटने की गुहार लगा रहा था। लेकिन, आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। फिर फहद तुर्कमान गेट पुलिस चौकी की ओर भागा।
विज्ञापन
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
6 of 12
वहीं, दूसरा बेटा अपने दादा-दादी के घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने मौके से शाहनवाज को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में कर लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों का सौंपा।
विज्ञापन
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
7 of 12
पुलिस के अनुसार, शाहनवाज (40) पत्नी फरजाना और तीन बच्चे फहद (14), कैफ (9) और बेटी तलबिया (5) के साथ माता सुंदरी रोड स्थित डीडीए फ्लैट में रहता था। वह गांधी मार्केट में इलेक्ट्रिक सामान का स्क्रैप डीलर था। उसके पिता सलाउद्दीन पत्नी नूरजहां और तीन बेटों के साथ चांदनी महल इलाके में रहते हैं।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
8 of 12
रविवार रात शाहनवाज अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर आया था। रात ग्यारह बजे वह अपनी पत्नी और बेटी को घर छोड़कर आया। दुबारा अपने दोनों बेटों के साथ वह बाइक से घर लौट रहा था। करीब साढ़े ग्यारह बजे तुर्कमान गेट पर जाम लगा हुआ था।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
9 of 12
जाम से निकालने के दौरान उसकी सीवीजेड बाइक पीछे लुढ़क गई और उसका साइलेंसर पीछे खड़ी आई 20 कार से हल्का सा टच कर गया। आरोप है कि कार में मौजूद अमीन पहलवान और उसके बेटे शहदाब ने शाहनवाज को बाइक आगे बढ़ाने के लिए कहा।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
10 of 12
इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर सवार आरोपियों के परिचित वसीम अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सभी शहनवाज की पिटाई करने लगे। सभी आरोपी उसे अधमरा कर फरार हो गए। सभी आरोपी सीलमपुर में एक शादी से वापस लौट रहे थे।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
11 of 12
शाहनवाज के हत्यारे व उनके साथ कार में मौजूद महिलाओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सुबह से ही तुर्कमान गेट पर जाम लगा दिया। लोगों ने दो बसों को वहां खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया। जाम करने वालों में ज्यादातर परिवार की महिला सदस्य थीं।
लोगों ने बाद में एक टैंपो पर आरोपियों का पोस्टर लगाया। जिसमें आरोपी इलाके के विधायक व मंत्री चुने जाने के बाद आसिम मोहम्मद खान को हार्दिक बधाई देते हुए दिख रहे हैं। लोगों ने आरोपियों के चेहरे को पैन से गोला बना रखा है।