एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई फर्जी कंपनी एबलेज इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को वर्ष 2015 में सबसे तेजी से विकास करने वाली कंपनी का पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन
2 of 6
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं एबलेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल ने धोखाधड़ी से कमाई रकम से राजनीति और बॉलीवुड में भी अच्छी पकड़ बना ली थी। कंपनी के फेसबुक पेज पर अनुभव की एक केंद्रीय मंत्री के साथ फोटो भी है।
विज्ञापन
3 of 6
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी का नोएडा में आलीशान ऑफिस है जिसमें लगभग 100 कर्मचारी काम करते हैं। चंडीगढ़ के एक समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक कई नामी संस्थाओं द्वारा एबलेज को सबसे तेजी से विकास करने वाली कंपनी नामित किया गया था।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में दीपावली के मौके पर राष्ट्रपति आवास की तरफ से उसे उपहार भी भेजा गया था। एक प्रमुख बैंक के कंट्री हेड ने अनुभव से विशेष मुलाकात की थी। इतना ही नहीं अनुभव ने भारतीय सेना के लिए अनुदान भी दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आईटी क्षेत्र में तेजी से तरक्की करने पर एक अन्य केंद्रीय मंत्री ने उसे रात के खाने पर आमंत्रित भी किया था। अनुभव की शानो-शौकत की कहानी राजनीति तक ही सीमित नहीं थी।
उसने कुछ समय पूर्व दिल्ली में कंपनी की लॉचिंग के लिए सनी लियोनी और अमीषा पटेल को आमंत्रित किया था। इसके अलावा भी यू-ट्यूब और सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनुभव की कई नामी हस्तियों के साथ फोटो और वीडियो मौजूद हैं।