फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूर हो इस कार में सवार हुई दो लड़कियां, फिर जो हुआ वो खड़े कर देगा रोंगटे

Sun, 21 May 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
car accident - फोटो : अमर उजाला
जब ये दो लड़कियां घर से परीक्षा देने के लिए निकलीं तो उन्हें ना कैब मिल रही थी और ना ऑटो और परीक्षा के लिए देर ना हो इसलिए मजबूरन उन्हें इस कार में सवार होना पड़ा। इसके बाद जो हुआ बेहद ही दर्दनाक रहा।
विज्ञापन

2 of 8
मृतक छात्रा गर‌िमा - फोटो : अमर उजाला
​पंजाबी बाग फ्लाईओवर से गिरी कार मामले में एक और छात्रा गरिमा ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया। सोमवार को संचित और रितू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार चला रहे युवक रजत ने गंगाराम अस्पताल में सोमवार शाम दम तोड़ दिया था। गरिमा की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी आंखें दान कर दी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
car accident
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद से ही इंद्रपुरी में रहने वाली गरिमा के परिवार वाले एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए थे। गरिमा के सिर में गंभीर चोट लगी थी और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं।

4 of 8
car accident
तड़के गरिमा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, एम्स में इलाज करवा रहे राजा को डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। वहीं ऋषभ और प्रणव के हालत में सुधार है।
विज्ञापन

5 of 8
car accident
राजा के परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया है कि उसके हालत स्थिर होते ही उसका ऑपरेशन किया जाएगा। उसकी कई हड्डियां टूट गईं हैं और सिर में भी चोट है।
विज्ञापन

6 of 8
car accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल छात्रों के बयान नहीं होने की वजह से अभी दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कार की तकनीकी जांच की रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इस नतीजे पर पहुंच रही है कि कार तेज रफ्तार में थी इस वजह से चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन

7 of 8
car accident - फोटो : अमर उजाला
कैब और ऑटो नहीं मिलने पर दोनों छात्राएं हुई थीं सवार
गरिमा की दोस्त कोमल ने बताया कि सोमवार को रजत, ऋषभ, राजा, संचित व प्रणव होंडा सिटी कार से बीबीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने नरेला स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। वहीं गरिमा व रितू कैब से परीक्षा केंद्र पर जाने वाली थी। जब उन्हें कैब नहीं मिली तो उसने ऑटो से नरेला जाने के बारे में पूछा। कई ऑटो वालों ने मना कर दिया। उसके बाद गरिमा ने रजत को फोन किया।
विज्ञापन

8 of 8
संच‌‌ित मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रजत नरेला के लिए रवाना हो चुका था बावजूद वह वापस शादीपुर पहुंच कर दोनों को वहां से लेकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ। इससे आशंका है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की जल्दबाजी में रजत काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें