फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM यूज करने वालों के लिए बुरी खबर, पैसे निकालने पर देना होगा ज्यादा चार्ज!

Fri, 20 Apr 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
atm - फोटो : अमर उजाला
एक तो आजकल एटीएम में पैसे नहीं हैं जिसकी वजह से जनता काफी परेशान है। अब कंफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने एक ऐसी मांग कर दी है जो एटीएम इस्तेमाल करने वाले हर शख्स के लिए बुरी खबर है। अब आपको एटीएम से पैसे निकालना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
atm - फोटो : अमर उजाला
दरअसल CATMi ने मांग की है कि एटीएम का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए इंटरचेंज रेट बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इसमें कम से कम 3 से 5 रुपए की बढ़ोतरी होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
atm - फोटो : amar ujala
CATMi का अपनी मांग के पीछे तर्क है कि पिछले कुछ समय से एटीएम का प्रयोग बड़े पैमाने पर बढ़ा है। इस कारण से एटीएम को ऑपरेट करने और अपनी लागत निकालने के लिए इंटरचेंज रेट बढ़ना जरूरी है।

4 of 7
atm
बताया जा रहा है कि हाल के समय में एटीएम ऑपरेट  करने वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कम इंटरचेंज रेट का भार उनकी जेब पर पड़ रहा है। ये लोग पिछले 3-4 साल से इंटरचेंज रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
atm - फोटो : amar ujala
खबर है कि देशभर में एटीएम ऑपरेट करने वालों का खर्च आरबीआई के एक सर्कुलर ने बढ़ा दिया है, इसमें आरबीआई ने कैश प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कहा है। इसमें आरबीआई ने मिनिमम फ्लीट साइज 300 करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
atm
आरबीआई के इस सर्कुलर में कैश वैन्स के साथ दो संरक्षक और दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी रखने की भी बात है। इनमें कैशवैन के ड्राइवर की गिनती नहीं है वह अलग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
atm
इस तरह से CATMi ने इंटरचेंज रेट फिर से बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। अगर इनकी मांग मान ली जाती है तो इसका सीधा असर एटीएम चार्ज पर पड़ने की उम्मीद है। इंटरचेंज रेट बढ़ने पर बैंक भी चार्ज रेट बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें