फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे मंच पर राहुल गांधी को महिला ने किया किस, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 16 Feb 2019 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
वैलेंटाइन डे(Valentine Day) यानी 14 फरवरी को राहुल गांधी एक जन रैली में शामिल होने के लिए गुजरात के वलसाड गए थे। वहां जब वह स्टेज पर मौजूद थे तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दरअसल वलसाड में महिला ने हजारों की भीड़ के सामने भरे मंच पर राहुल गांधी के गालों में किस कर लिया और वह बस देखते ही रह गए।
विज्ञापन

2 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 360 किलोमीटर दूर वलसाड में राहुल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वह स्टेज पर थे तो महिलाओं का एक ग्रुप स्टेज पर आया। उन्हें देखकर राहुल गांधी उनके सम्मान में खड़े हो गए। इसी बीच एक महिला ने पहले तो राहुल गांधी के सिर को अचानक ही नीचे किया फिर उनके गालों को चूम लिया। फिर उन महिलाओं ने राहुल को माला पहनाई। इस पूरे वाकये पर राहुल गांधी शर्मा कर रह गए और पूरी तरह लाल हो गए। वह काफी देर तक मुस्कुराते रहे।
विज्ञापन

3 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
इसके बाद अन्य औरतें उन्हें घेरे रहीं और फूल व गुलदस्ते भेंट करती रहीं। बता दें कि गुजरात चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का पहला गुजरात दौरा था। उस दिन गुजरात से पहले राहुल अजमेर और जयपुर भी गए थे। जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, एक ओर आरएसएस व भाजपा हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस।

4 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस व भाजपा की नफरत वाली विचारधारा है, वे अलगाव चाहते हैं और हम जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि संघ के लोग सुबह हाफ पैंट पहन हाथों में लाठियां उठाते हैं और नफरत फैलाते हैं, लेकिन हम प्यार- मोहब्बत से देश को बदलना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि वर्ष 2019 में हम भाजपा को न मिटाएंगे या न खत्म करेंगे, बल्कि बड़े प्यार से हराएंगे। नफरत को प्यार से ही काटा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
राहुल गांधी बृहस्पतिवार को राजस्थान के अजमेर में करीब साढ़े तीन दशक बाद हो रहे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने संसद में गले मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नफरत के बजाय प्यार-मोहब्बत की राजनीति करने की सलाह दी और मेरे प्यार ने उनकी नफरत भी खत्म कर दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसान आत्महत्या करें, जनता लाइन में बैंक के आगे खड़ी हो जाए या गब्बर सिंह टैक्स लागू हो, तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

6 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
बस फायदा उनके खास मित्रों को मिलना चाहिए। सब जानते हैं कि चौकीदार ने अंबानी और उनके 15-20 उद्योगपतियों के लिए चौकीदारी की है। उन्होंने कहा कि मोदी बड़े-बड़े भाषण देते हैं और वादे करते हैं, लेकिन अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी व विजय माल्या का कर्जा माफ करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
राहुल ने कहा कि मोदी कहते हैं 70 साल में कुछ नहीं हुआ और एक बार लाल किले से कहा कि उनके आने से पहले हाथी सो रहा था। मतलब, महात्मा गांधीजी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू व अंबेडकर और देश के युवा, किसान, मजदूर आदि ने कुछ नहीं किया। मोदी ऐसा कहकर कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश का अपमान करते हैं। जबकि महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल कहते थे कि देश में जो होता है वो किसान, युवा, मजदूर करता है। देश को आगे बढ़ाने वाला कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि किसान, युवा व मजदूर हैं।
विज्ञापन

8 of 8
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
राहुल ने सेवादल से मांगी माफी
राहुल ने सेवादल से माफी भी मांगी और कहा कि वे इसलिए माफी मांग रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में सेवादल को जो जगह व आदर मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला है। उन्होंने खुद के लिए कहा कि बिहार की एक सभा में कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों का नाम लिया, लेकिन मैंने सेवादल का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस नहीं, बल्कि सेवादल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें