फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्षीय वृद्धा को घर में अकेला पाकर बेरहमी से हत्या की, पहले आंख फोड़ी, सीने पर वार किए और..

Fri, 11 May 2018 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
old lady murder ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
घर में अकेले वृद्ध सुरक्षित नहीं हैं। बेखौफ हमलावरों ने बृहस्पतिवार को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के कालका गढ़ी के एक घर में घुसकर 70 साल की वृद्धा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
old lady murder ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
हमलावर ने वृद्धा के सिर, चेहरे और छाती पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए। वृद्धा की एक आंख फोड़ दी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। मृतका के बड़े बेटे ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

3 of 5
old lady murder ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
कालका गढ़ी में वृद्धा शारदा देवी (70) अपने दो बेटों संतोष और दिनेश व दो पुत्रवधू के साथ रहती थीं। शारदा बीडी-सिगरेट का खोखा चलाती थीं। बृहस्पतिवार का बड़ा बेटा दिनेश नोएडा में अपने सिलाई के काम पर गया था और दोपहर बाद करीब पौने चार बजे छोटा बेटा संतोष भी पास के पार्क में चला गया।

4 of 5
old lady murder ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
छोटी पुत्रवधू ममता 4 बजे सब्जी लेने बाजार चली गई। शारदा घर में अकेली थी। शाम साढ़े पांच बजे ममता लौटी तो शारदा कमरे में लहूलुहान पड़ी थी। उसने शोर मचाकर पड़ोस की महिलाओं को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
old lady murder ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने सुबूत जुटाए हैं। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि लूटपाट नहीं हुई है, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है, वारदात का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें