फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर के प्यार में अंधी बीवी: छाती पर बैठ दबाया मुंह, बेटी से बोली- पापा के गले में कुछ फंसा है वही निकाल रही

Sun, 04 Dec 2022 12:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
हत्यारोपी पत्नी कविता और मृतक महेश राणा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंध में बाधा बनने पर शास्त्रीनगर निवासी नर्स कविता ने 29 नवंबर की रात झगड़े के बाद पति महेश राणा (35) की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने लिए उसने पति को उसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह का काम करती थी, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद महेश के भाइयों को फोन कर फांसी लगाने की बात बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महेश राणा एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। उसकी पत्नी कविता के अस्पताल में ही बीमा पॉलिसी का काम देखने वाले विनय शर्मा से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
प्रेमिका के साथ महेश की हत्या में शामिल आरोपी विनय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
महेश को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। 29 नवंबर की रात महेश शराब के नशे में घर लौटा तब भी दोनों के बीच विनय को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए। रात करीब 11 बजे कविता ने महेश की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
कविनगर थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
पति की छाती पर बैठ मुंह दबाया
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया पूछताछ में कविता ने बताया कि वह अक्सर विनय को छोड़ने के लिए कहता था। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो गई थी और गुस्से से भरी थी। 29 नवंबर की रात उनके बीच काफी झगड़ा हुआ तो उसका गुस्सा बड़ गया और आधी रात को महेश की छाती पर बैठ कर उसका मुंह तकिये और चादर से दबाकर मार दिया।

4 of 7
हत्यारोपी पत्नी कविता - फोटो : अमर उजाला
बेटी के बयान और सर्विलांस से खुली घटना 
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा बेटी से पूछताछ और सर्विलांस से हुआ। पुलिस ने कविता के बच्चों से पूछताछ की तो उसकी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि आहट सुनकर वह जग गई थी। उसने कमरे में देखा कि मम्मी पापा की छाती पर बैठी थी और मुंह पर हाथ रखा था। पूछने पर मम्मी ने बताया कि पापा के मुंह में कुछ फंस गया है उसे निकाल रही हूं।  
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद प्रेमी को मैसेज कर बताया
महेश को मारने के बाद कविता ने विनय को व्हाट्सएप पर मैसेज कर घटना की जानकारी दी। साथ ही उसे मैसेज भेजने के लिए भी मना किया था। उसी रात महेश ने अपने भाई यशवंत को फोन कर कहा था कि कविता और विनय उसे मार देंगे। उसका कविता से आज फिर झगड़ा हुआ है। यशवंत ने रोजाना का झगड़ा समझकर नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विनय घर जाकर देता था धमकी
पुलिस ने बताया बच्चों से पूछताछ में पता चला कि विनय उनके घर अकसर आता था। पुलिस पूछताछ में विनय ने बताया महेश कविता से मारपीट करता था तो कविता उसे बताती थी। कविता महेश को विनय से पिटवाने की धमकी देती थी। महेश भी अक्सर घर जाकर महेश को मारने की धमकी देता था। विनय ने बताया महेश उससे डरने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हत्यारोपी पत्नी कविता और उसके साथी कुड़ी खेड़ा बादलपुर निवासी विनय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। -निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें