फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में आफताब के कई रूप: शतरंज की बाजियों के बाद पूनावाला की एक और मांग, अब जेल प्रशासन करेगा फैसला

Sat, 03 Dec 2022 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के तिहाड़ जेल में कई रूप देखने को मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम तिहाड़ जेल पहुंची थी। इस दौरान आफताब शतरंज खेल रहा था। वह जेल में अकेले शतरंज खेलकर समय बिता रहा है। आफताब पर हर वक्त कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, अब तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक अब आरोपी आफताब ने जेल प्रशासन से नॉवेल व साहित्य की किताबें मुहैया कराने की मांग की है। अब जेल प्रशासन फैसला करेगा कि उसे किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी या नहीं।
विज्ञापन

2 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
श्रद्धा वालकर की 18 व 19 मई को आखिरी लोकेशन महरौली के छतरतुर में थी। 18 मई को श्रद्धा का फोन चल रहा था। इससे फोन किए गए थे और आए भी थे। 19 मई को मोबाइल पर सिर्फ फोन आए थे। महरौली पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की जो लोकेशन निकाली है उससे ये बातें सामने आई हैं। पुलिस श्रद्धा के मोबाइल को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। आफताब का कहना है कि जून में जब वह मुंबई गया था तो उसने श्रद्धा के मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया था।
विज्ञापन

3 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आफताब ने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई थी। अब जब दक्षिण जिला पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन निकाली है तो श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन छतरपुर स्थित घटनास्थल वाले मकान के पास आ रही है। 

4 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
19 मई की रात को उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस इसे श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा परिस्थितिजन्य साक्ष्य मान रही है। ये आफताब को सजा दिलाने में बड़ा साक्ष्य साबित हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
मृतका श्रद्धा वालकर - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने अपना मोबाइल सितंबर में बदला था। आरोपी ने पुराना मोबाइल ओएलएक्स पर बेच दिया था और उसी नंबर का सिम लिया था। पुलिस से इस मोबाइल को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

6 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा के बैंक खाते की डिटेल भी पुलिस को मिल गई है। आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद खाते से 18 मई को एक बार में उसने 50 हजार व दूसरी बार में चार हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन

7 of 11
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद श्रद्धा के खाते से पैसे नहीं निकाले गए। आफताब घर पर ऑनलाइन कम ही खाना मंगाता था। वह ऑनलाइन बिस्किट, नमकीन व चिप्स ही मंगाता था। हालांकि, वह दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जाता था।

8 of 11
मृतका श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
मारपीट करने की बात फिर सामने आई
श्रद्धा के दोस्तों, जानकारों व सीनियरों ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ बहुत ज्यादा मारपीट करता था। दिल्ली पुलिस ने मुंबई जाकर श्रद्धा के 20 से ज्यादा दोस्तों व जानकारों के बयान दर्ज किए हैं। 

9 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार शाम तक मुंबई में थी। टीम करीब 15 दिन पहले मुंबई गई थी। अभी भी ये टीम मुंबई में है। पुलिस ने उस मकान मालकिन के भी बयान दर्ज किए हैं, जहां आफताब व श्रद्धा मुंबई में पहले रहते थे।

10 of 11
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद फेंका था सिर-धड़
मुंबई पुलिस ने आरोपी को हल्की पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा। ऐसे में आरोपी आफताब को सबूत को नष्ट करने का समय मिल गया।
विज्ञापन

11 of 11
मृतका श्रद्धा वालकर - फोटो : अमर उजाला
...तो श्रद्धा के सिर व धड़ घर में ही मिल जाते
श्रद्धा हत्याकांड मामले में अगर मुंबई पुलिस समय से कार्रवाई करती तो शायद सिर व धड़ आरोपी आफताब के किराए के घर में फ्रिज में ही मिल जाते। दिल्ली पुलिस को सबूत जुटाने के लिए कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें