फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

विज्ञापन
1 of 10
जेवर के दयानतपुर गांव की नर्स को अगवा करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार से गायब नर्स का शव मंगलवार को पड़ोसी गांव साबौता में एक खेत से बरामद किया गया। उसके बाद आज बुधवार को नर्स के परिजनों ने उसकी लाश के साथ यमुना एक्सप्रेसवे दोनों तरफ से जाम कर दिया। (फोटो व खबरः अमित त्यागी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

2 of 10
गौरतलब है कि मंगलवार को नर्स की लाश मिलने के बाद बुधवार दिन तक उसके अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं ‌मिली। नर्स के परिजनों ने जेवर यमुनाक एक्सप्रेसवे पर उसकी लाश को रख कर हंगामा किया।
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

3 of 10
जानकारी के अनुसार परिजन नर्स की हत्या करने वालों को न पकड़े जाने से नाराज हैं और इसी को लेकर उन्होंने एक्सप्रेवे दोनों तरफ से जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

4 of 10
बता दें कि शासन से नर्स के परिवार ने 10 लाख की मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। जाम लगने से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

5 of 10
हत्यारों ने युवती के हाथ-पैर बांध दिए थे और शव को छुपाने के लिए मिट्टी में दबा दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जेवर थाने का घेराव किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

6 of 10
साबौता गांव निवासी भूदेव शर्मा मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत में काफी हिस्से में सरसों की फसल टूटी देख वह जब अंदर गए तो उन्होंने शव का कुछ हिस्सा मिट्टी से बाहर देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

7 of 10
इस दौरान जानकारी मिलने पर साबौता दयानतपुर और सिवारा गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खेत में पड़े बैग में रखे कागजों से शव की पहचान दयानतपुर गांव निवासी ललितेश (21) पुत्री रतन सिंह के रूप में की।

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

8 of 10
वह पिछले छह माह से जेवर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। पुलिस ने रतन सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल ट्रेसिंग व अन्य माध्यमों से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।-संजय सिंह, एसपी देहात

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

9 of 10
ललितेश ने हरियाणा की एक निजी संस्था से नर्सिंग एएनएम का कोर्स किया था। अपनी प्रेक्टिस और आगामी पढ़ाई के लिए पिछले छह माह से जेवर के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम कर रही थी। साथ ही एक निजी स्कूल से प्राइवेट बीए तृृतीय वर्ष की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। उधर, एसपी देहात ने घटना स्‍थ्‍ाल का निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी पाई गई। इससे गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होना बताया जा रहा है। वहीं, गले और चेहरे पर मारपीट और जख्म के निशान मिले। जांच के लिए दो स्लाइड बनाई गई हैं। इनकी रिपोर्ट के बाद सत्यता सामने आ सकती है। शरीर से डीएनए जांच के नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

अपहरण के बाद नर्स की हत्या, शव संग किया एक्सप्रेस-वे जाम

10 of 10
रतन सिंह ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को अगवा कर हत्या का आरोप लगाया है। सूत्रों की मानें तो युवक अक्सर युवती को गांव से जेवर अस्पताल और अस्पताल से गांव तक बाइक से लाता-जे जाता था। सोमवार को भी युवक युवती को जेवर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर निकाला था। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें