हरियाणा के नूंह में आतंकी उमर की मौजूदगी की पुष्टि के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में कड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, उमर पिछले लगभग 10 दिन तक हिदायत कॉलोनी के जिस मकान में रुका था, उस गली को रविवार सुबह पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया। गली में रहने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की गई है और स्थानीय पुलिस ने उनके सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी जुटाने के लिए लगातार पूछताछ की जा रही है।