जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
दो बार सुनहेडा गांव पहुंची जांच टीम
डॉ. मुस्तकीम के परिजनों ने पुष्टि की कि उन्हें फरीदाबाद सीआईए की टीम लेकर गई है। परिजनों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों के दो अधिकारी सुनहेड़ा गांव पहुंचे थे और कई घंटों तक डॉ. मुस्तकीम से आमने-सामने पूछताछ भी की थी, लेकिन तब उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था। इसके बाद गुरुवार को दोबार से जांच टीम गांव में पंहुची और मुस्तकीम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गई। परिवार का कहना है कि मुस्तकीम का चाल-चलन अच्छा था और वह किसी भी गलत गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता। परिजनों ने यह भी बताया कि डॉ. उमर, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था, उससे वे कई बार इलाज संबंधी सलाह के लिए फोन पर संपर्क करते थे।