फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuvraj death: 'मेरे बेटे को भगवान भरोसे छोड़ दिया...'; युवराज के पिता ने डिलीवरी बॉय मोनिंदर पर कही ये बात

Sun, 25 Jan 2026 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 के टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में आयोजित शोक सभा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के पिता राज कुमार मेहता ने भीगी आंखों और टूटे दिल से अपनी व्यथा व्यक्त की। राज कुमार बोले, 'प्रशासनिक लापरवाही ने मेरे बेटे की जान ले ली। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने हमारी आवाज बुलंद की, हमें ताकत दी और इस विषय को सही दिशा दी।
विज्ञापन
1 of 10
Noida Engineer Yuvraj Death Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद मेरा बेटा दो घंटे तक संघर्ष करता रहा। उसे बचाने का पर्याप्त समय था लेकिन बचाव दल ने लापरवाही दिखाई। मेरे बेटे को भगवान भरोसे छोड़ दिया। उसे आसानी से बचाया जा सकता था।

सेक्टर-150 के टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में आयोजित शोक सभा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के पिता राज कुमार मेहता ने भीगी आंखों और टूटे दिल से अपनी व्यथा व्यक्त की। उनकी आवाज में दर्द और आक्रोश दोनों थे। 
विज्ञापन

2 of 10
Yuvraj Mehta Death Case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हम युवराज को न्याय नहीं दिला सकते क्योंकि वह अब वापस नहीं आ सकता। अब यह चाहते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बतरने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई दूसरा युवराज इस तरह की त्रासदी का शिकार न हो।
विज्ञापन

3 of 10
युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की मौत ने तोड़ा, समाज ने दिया सहारा
राज कुमार बोले, 'प्रशासनिक लापरवाही ने मेरे बेटे की जान ले ली। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने हमारी आवाज बुलंद की, हमें ताकत दी और इस विषय को सही दिशा दी। बेटे की मौत ने मुझे तोड़ दिया, लेकिन समाज, मीडिया और जनता ने मुझे संभाला। आपने इस लापरवाही को देश और सरकार तक पहुंचाया।'
 

4 of 10
युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को बचाने की कोशिश करने वाले डिलीवरी बॉय मोनिंदर और प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद
उन्होंने डिलीवरी बॉय मोनिंदर का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उसने किसी की परवाह किए बगैर नाले में छलांग लगाई। मेरे बेटे को बचाने की कोशिश की। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए एसआईटी गठित करने पर यूपी सरकार का भी आभार जताया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही देश की जनता, मीडिया, सोसाइटी के निवासियों और स्थानीय प्रशासन को न्याय की इस यात्रा में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। शोकसभा के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और एडीसीपी ग्रेनो सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासी मौजूद थे। हालांकि इन सभी ने मीडिया से दूरी बरती।
विज्ञापन

6 of 10
इंजीनियर युवराज का आखिरी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
शोक सभा की शांति को जिम्मेदारों की चुप्पी टूटने का इंतजार
ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित सभा की युवराज की शोक सभा के दौरान परिजन, युवराज के दोस्त, पड़ोसी भी पहुंचे। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखी। शोक सभा कि शांति को पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन के जिम्मेदारों की चुप्पी टूटने का इंतजार रहा।
 
विज्ञापन

7 of 10
घटना स्थल पर युवराज की मौत को लेकर जॉच करने पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
जिले में इन विभागों के प्रमुखों का बयान घटना के बाद से अबतक सामने नहीं आया है। इस मामले में अब तक सिर्फ प्राधिकरण के अधिकारियों के अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। शोक सभा के दौरान लोगों ने सवाल किया कि जिले में पुलिस के अधीन ही डायल-112, पीसीआर, दमकल, ट्रैफिक पुलिस आदि की टीम आती है। 
 

8 of 10
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह प्राधिकरण के वर्क सर्किल प्रबंधक, ट्रैफिक सेल के जिम्मेदारों और जिला प्रशासन के अधीन आने वाले खनन विभाग, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग आदि के जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। 
 

9 of 10
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से संपर्क करने में देरी हुई। शोक सभा ने सवाल किए अगर सभी विभाग मिलकर काम करते तो शायद युवराज जिंदा होगा। शोक सभा में आए लोगों ने प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन और समय-समय पर आपदा प्रबंधन के लिए होने वाली मॉकड्रिल को दिखावटी बताया। शोक सभा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन पुलिस बल भी तैनात रहा। 
विज्ञापन

10 of 10
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी तो बना दी गई लेकिन अगर सिर्फ निचले स्तर के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होती तो कोई मतलब नहीं होगा। इसलिए ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो नजीर बने।-अरुण बिंद्रा, युवराज के पड़ोसी

हमें उम्मीद है कि जो एसआईटी गठित की गई है। उसकी जांच पूरी होने के बाद सरकार की ओर से जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।-संजय कुमार मेहता, चाचा, युवराज

सरकार और सीएम पर पूरा भरोसा है सही कार्रवाई होगी। लापरवाही वाली जगह को पहचान कर सुधार कराया जाए। जिससे आगे कोई हादसे की संभावना बनती है। पंकज, युवराज के दोस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें