अतंकी के घर के बाहर एटीएस
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मिनहाज की पत्नी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में तैनात है। मिनहाज के घर से बरामद एक गाड़ी में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का वाहन पास भी लगा है। एटीएस ने रविवार देर शाम को मिनहाज के पिता सिराज, उसकी मां और पत्नी को हिरासत में लिया था। मिनहाज के घर के पास पंक्चर बनाने वाले दानिश ने बताया कि वह काफी वक्त से इलाके में दुकान लगा रहा है। उसने बताया कि मिनहाज के घर से बरामद एसयूवी को किसी ने गैराज से बाहर निकलते नहीं देखा। मिनहाज का पड़ोसी शाहिद रात को कभी-कभार एसयूवी निकालता था। दानिश के मुताबिक, शाहिद अक्सर पुराने टायर की मांग करता था। कई बार गाड़ी गैराज में नहीं होने पर उसने पूछा तो शाहिद टाल देता था।