फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: युवती ने लाखों रुपये गंवाए, 200 किलो वजन हुआ, जिंदगी खोकर ही तांत्रिक से मिली मुक्ति

Wed, 31 Aug 2022 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
अभिलाषा के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-दो निवासी अभिलाषा को ऑनलाइन उपचार ढूंढना महंगा पड़ गया। वह दिल्ली के रहने वाले कथित तांत्रिक के संपर्क में आ गई। आरोपी तांत्रिक के झांसे में आकर अभिलाषा उस पर पैसे खर्च करने लगी। आरोपी उपचार और तंत्र विद्या के नाम हर माह उससे रुपये ऐंठता था। आरोपी ने अभिलाषा की 27 लाख रुपये की एफडी भी हड़प ली। गलत खानपान के कारण युवती का वजन 200 किलो हो गया और वह चलने फिरने से मोहताज हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पिछले साल सितंबर में अभिलाषा (37) की मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं तो युवती की मां संतोष रस्तोगी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली निवासी तांत्रिक संजय मिश्रा पर धोखाधड़ी, रुपये हड़पने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 6
अभिलाषा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डेल्टा-दो निवासी संतोष ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती। वर्ष 2012 में बीमारी की वजह से पति की मौत हो गई। इससे परिवार वाले परेशान थे। छोटी बेटी अभिलाषा को घर में कुछ गड़बड़ होने का अंधविश्वास हो गया। इस वजह से वह ऑनलाइन उपचार ढूंढने लगी और संजय नगर (दिल्ली) संजय के संपर्क में आ गई। 
विज्ञापन

3 of 6
अभिलाषा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संजय ने बेटी से कहा कि उनके दिल्ली स्थित घर में आत्म का वास है, इसके लिए पूजा करनी होगी। आरोपी ने पूजा करने का झांसा देकर अभिलाषा को वश में कर लिया है। इसके बाद आरोपी जैसा कहता बेटी वैसा ही करती। बेटी के कहने पर घर में कर्मकांड के लिए संजय को 8,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन देना शुरू कर दिया। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : istock
संजय विशेष कर्मकांड की बात कहकर एक दिन 50 हजार रुपये तक ऐंठ लेता था। एक प्लॉट बेचकर बेटी के नाम एफडी कराई थी। एफडी को तुड़वाकर आरोपी ने 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। वहीं, संतोष का कहना है कि उसकी और दूसरी बेटी की तबीयत भी खराब रहती है और बेटा भी डिप्रेशन में है।  
 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
कमजोर बताकर बढ़ा दिया वजन 
अभिलाषा को शारीरिक रूप से कमजोर बताकर आरोपी आयुर्वेदिक दवा और फल का अत्यधिक सेवन कराने लगा। इससे युवती का वजन तेजी से बढ़ने लगा। इसके बाद वजन कम करने का झांसा देकर आरोपी ने अभिलाषा को अदरक, शहद और फ्रूटी आदि के सेवन की सलाह दी। पहले युवती का वजन 65 किलो था, फिर 90 किलो हुआ लेकिन अंतिम चार माह में उसका वजन वजन लगभग 200 किलो हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
मोटापे की वजह से वह चल फिर नहीं पाती थी और एक जगह ही लेटी रहती थी। सात सितंबर 2021 को उसकी हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें