यमुना एक्सप्रेसवे पर एसी बस में आग से नौ यात्री जिंदा जल गए, 20 घायल हुए। बस में सवार यात्रियों की आपबीती सामने आई है। यात्रियों ने बताया कि हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थीे। शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो बस के अंदर चारों तरफ धुआं था।
विज्ञापन
1 of 7
विश्वामित्र यादव, रिंकी और रेखा (पीड़ितों की आंखो देखी)
- फोटो : अमर उजाला
बस में सो रही थीं। शोर सुनकर नींद खुली तो बस के अंदर चारों तरफ धुआं था। मैं भी भागने लगी तो बस में ही गिर गई। मेरे ऊपर से कई लोग निकल गए। मैं बाहर कैसे आई, मुझे पता नहीं। कुछ देर बाद देखा तो सड़क पर पड़ी थी। मेरे पति अभी तक नहीं मिले हैं। यह बातें हादसे में जान गंवाने वाले देवेंद्र की पत्नी रेखा ने कहीं।
विज्ञापन
2 of 7
Greater Noida bus fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यात्री रिंकी राजपूत ने कही यह बात
किसी ने जगाकर आग लगने की जानकारी दी। अफरातफरी मची थी। लोग चिल्ला रहे थे और एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। बस में धुआं भर गया था और दम घुट रहा था। हमने खिड़की तोड़ी और कूदकर जान बचाई। कई लोग अंदर ही रह गए। -
विज्ञापन
3 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्री विश्वामित्र यादव ने भी बयां की आपबीती
मैं सो रहा था। किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है। हम सभी बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। धुआं बहुत ज्यादा था और वहां से निकलना आसान नहीं था। घबराहट के बीच किसी तरह बाहर निकल पाए।
4 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्री जिंदा जल गए और 20 यात्री घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष व तीन महिलाएं हैं। तीन की पहचान नहीं हुई है। हादसे में चालक की भारी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों ने जलने की बदबू आने और आग लगी होने की शिकायत की थी, पर चालक हंसते हुए बीड़ी पीते रहे। धमकाते हुए कहा, मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे। बुधवार रात 11:30 बजे दिल्ली से महोबा जा रही बस जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर आगे निकलते ही हादसे की शिकार हो गई। उसमें 30-35 यात्री सवार थे। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालक पवन व विनोद, परिचालक योगेश को गिरफ्तार किया है। तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में एसी में स्पार्क से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 7
जांच के लिए पहुंची एआरटीओ की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
बुधवार रात
09:00 बजे
दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस संख्या BR32PA8647 महोबा के लिए निकली
11:30 बजे
बस नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी के पास पहुंची
11:35 बजे
यात्रियों को ड्राइवर केबिन की ओर से बदबू महसूस हुई।
11:40 बजे
यात्रियों यात्रियों को ड्राइवर वाली सीट के पास आग की तेज लपटें दिखाई दीं।
11:42 बजे
बस के अंदर धुआं भरने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
6 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस
- फोटो : IANS
11:43 बजे
चालक बस को रोककर मौके से भाग गया। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
11:50 बजे
घटनास्थल पर आसपास से ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों की मदद की और इसकी सूचना पुलिस को दी।
11:55 बजे
पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
12:10 बजे
आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।