फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों के बनाते थे अश्लील MMS: होटल में कमरा बुककर लगाते थे स्पाई कैमरे, वीडियो बना होती थी ऐसी डिमांड

Sat, 22 Oct 2022 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
होटल में रुकने के बहाने स्पाई कैमरे लगाकर प्रेमी जोड़ों का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों गढ़ी चौखंडी निवासी विष्णु सिंह और खोड़ा निवासी अब्दुल बहाव को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में इन आरोपियों को सिम और उगाही के लिए किराए पर खाते उपलब्ध करने वाले छिजारसी निवासी पंकज कुमार और फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गाजियाबाद निवासी अनुराग सिंह को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों गिरोह के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि एक युवती ने उसके और प्रेमी का अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की थी। उससे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जांच के बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले विष्णु सिंह और अब्दुल बहाव को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ओयो होटल में जाकर एक रात के लिए कमरा बुक करते थे। उसी दौरान आरोपी वहां हिडन कैमरा लगा देते थे। करीब 20 से 25 दिन बाद फिर से उसी कमरे में दोनों आरोपी रुकते थे और हिडन कैमरे को निकाल लेते थे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
कैमरे में उस अवधि में होटल के कमरे में जो रुके सभी लोगों का वीडियो रिकॉर्ड हो जाता था। वह बाद में उनसे संपर्क कर रंगदारी मांगते थे। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र के जिस होटल में इन आरोपियों ने हिडन कैमरा लगाया था। वहां पिछले बीस दिनों में एक ही जोड़ा रुकने आया था। जिनसे आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये मांगे थे।

4 of 7
फाइल फोटो
पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले छिजारसी निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पंकज से पूछताछ में पता चला कि वह कैमरे में हिडन कैमरे लगवाने वालों के साथ फर्जी कॉल सेंटर चलाने वालों को भी खाते व सिम मुहैया कराता था। सिम और खाते की जांच के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले अनुराग सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
अन्य होटलों में लगाए गए कैमरे का पता लगा रही पुलिस
होटल में हिडन कैमरे लगाने वाले आरोपियों ने अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में युवती ने डरकर 17 हजार रुपये दे दिए थे। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे उसकी जांच में दो अन्य मामले का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने कई अन्य होटल में भी इस तरह से हिडन कैमरे लगाए होंगे लेकिन अभी अन्य वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दुबई की कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने सेक्टर-63 में चल रहे जिस फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा है। वह दुबई की एक कंपनी के नाम पर चलया जा रहा था। एडीसीपी ने बताया कि कॉल सेंटर संचालक अनुराग इस तरह की तीन अन्य कॉल सेंटर चला रहा था। इन कॉल सेंटर में दुबई की एक बड़ी कंपनी के नाम से लोगों को फोन किया जाता था और पचास फीसदी छूट के साथ आई फोन दिलाने के नाम पर ठगी किया जाता था। इन कॉल सेंटर को चलाने में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : istock
10 से 15 हजार में किराए पर देते हैं खाते
जालसाजों को ठगी, उगाही व ब्लैकमेल के लिए गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार 10 से 15 हजार में किराए पर खाता उपलब्ध कराता था। दरअसल पंकज भोले भाले लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे खाते खुलवा लेता था और सिम एक्टिवेट कराकर अवैध धंधों में लिप्त लोगों को किराए पर खाते देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें