सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी श्रीकांत त्यागी का खनन कारोबार पूर्वांचल से लेकर उत्तराखंड तक फैला है। बांदा-हमीरपुर में उसकी बालू की वैध के साथ अवैध खान भी चल रही हैं। उत्तराखंड में स्टोन क्रशर की अनुमति है, लेकिन इसकी आड़ में उसने कई क्रशर चला रखे हैं। इतना ही नहीं भंगेल में श्रीकांत की पचास से अधिक दुकानें हैं।
इन दोनों स्थानों से श्रीकांत को लाखों रुपये की कमाई हर माह होती है। हर साल श्रीकांत 20 से 25 लाख रुपये का टैक्स भी भरता है। सूत्रों का कहना है कि कई नेताओं की सरपरस्ती में श्रीकांत ने पूर्वांचल में अवैध खनन का भी काम शुरू किया था, जिसमें कुछ नेताओं का भी हिस्सा है। अवैध कमाई से श्रीकांत ने लखनऊ से लेकर नोएडा में कई फ्लैट लिए हैं। अवैध संपत्ति की जानकारी नोएडा पुलिस ने जुटा ली है। अब इन्हें जब्त करने की तैयारी चल रही है।