महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी का बुधवार को एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो घटना हुई वह गलत थी। श्रीकांत को माफी मांगनी चाहिए थी, गलती के लिए उन्होंने माफी मांगी भी है। उन्होंने एक महिला का अपमान किया है।
इसके बाद अनु त्यागी ने कहा कि इस मामले को बहुत घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर के साथ ही सब कुछ अचानक अवैध करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। घटना के बाद हमारे आसपास के सभी लोग मुझसे, मेरे बच्चों के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।