नोएडा के सेक्टर-122 में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली फजे-3 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार रात को सेक्टर-122 में छापा मारकर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की महिला संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार रात को पुलिस की टीम ने सी ब्लॉक में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
इसमें 3 महिलाओं समेत छह लोगों को आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामली निवासी अरुण, सेक्टर-71 निवासी नरेंद्र पाल, हाथरस निवासी पुनीत, सेक्टर-122 निवासी शीला देवी, मुरादनगर गाजियाबाद निवासी नेहा और रोहिणी दिल्ली निवासी कोमल शामिल है।
सरगना शीला देवी है जो अपने घर में अनैतिक कार्य करवाती है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग करीब चार-पांच महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे।