उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवेलर के अलकनंदा नदी में गिरने से नोएडा निवासी पांच युवतियों की भी मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवती अंजलि के बारे में अभी पता नहीं चला है। सभी युवतियां नोएडा के सेक्टर-51 में किराये पर रहती थीं। सभी एक ग्रुप के साथ उत्तराखंड ट्रैकिंग करने गईं थीं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक जानकारी नोएडा पुलिस को देर शाम तक नहीं मिली है। इस हादसे की सूचना के बाद सेक्टर-51 के मकान में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
2 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-51 के ए-50 में एक किराये के मकान में रहने वाली वंदना शर्मा, कुमारी शुभम, निकिता, स्मृति और मोहिनी अलग अलग निजी कंपनियों में काम करती थीं। पांचों डाटा एनालिसिस से जुड़ा काम करती थी। मकान के केयर टेकर ने बताया कि युवतियां शुक्रवार रात आठ बजे बिल्डिंग से निकली थी।
विज्ञापन
3 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
इनके साथ अंजलि नामक युवती भी कैब से निकली थी। यहां से किसी दूसरी जगह पर जाकर वहां से टेंपो ट्रैवेलर से एक साथ उत्तराखंड के लिए निकली थी। हालांकि इनमें से किसी ने भी बिल्डिंग के केयरटेकर को कोई जानकारी नहीं दी थी।
4 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर बाद जब इस घटना की सूचना बिल्डिंग में रहने वाली अन्य लड़कियों को मिली। जिसके बाद केयर टेकर को इसकी सूचना दी। केयर टेकर की तरफ से बताया गया कि सभी छह युवतियां तीन माह से अधिक समय से रहती थीं।
विज्ञापन
5 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग में रहने वाली अन्य लड़कियों के साथ इनके अच्छे संबंध थे। इस घटना के बाद से बिल्डिंग में सन्नाटा पसरा है। सभी लोग इस घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में लगे रहे। हादसे में अंजलि को छोड़कर सभी पांच की मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस घटना से स्थानीय पुलिस अनभिज्ञ है। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई सूचना किसी एजेंसी या पुलिस से नहीं मिली है।
विज्ञापन
7 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
नदी में गिरा टैंपो ट्रैवलर, 14 की मौत, 12 घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, इसमें से 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है।
8 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में 12 लोग घायल हैं, इनमें सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, जबकि पांच एम्स में भर्ती हैं। हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। वाहन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात निवासी कुल 23 यात्री और दो ड्राइवर और एक हेल्पर था, इनमें से अधिकांश नींद में थे।
9 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे ऋषकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने आरसी पैराफिट को तोड़कर अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा।
10 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर प्रशासन, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू में जुट गईं। मौके से दस लोगों के शव बरामद हुए, जबकि अन्य 16 घायलों को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। इनमें से सात को गंभीर हालत के चलते केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
11 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
जहां, दो की मौत हो गई। इधर, जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया। डीएम डॉ.सौरभ गहरवार, एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व में घायलों का यथाशीघ्र उपचार दिलाया गया और कम से कम समय में गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
12 of 13
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई मौत
स्मृति शर्मा (28) सोनभद्र यूपी, मोहनी पांडे (27) प्रतापगढ़ यूपी, करन सिंह (वाहन चालक) अलीगढ़, हाल गुड़गांव। निकिता भट्ट, खटीमा उत्तराखंड, गुरुकीरत सिंह, आकांक्षा, झांसी यूपी, स्मृति त्रिपाठी, अंजलि श्रीवास्तव, निकेत सुनील शर्मा, गुजरात, बृजेश बिष्ट उत्तराखंड, देव दिल्ली। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले दो और ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ने वाले एक युवा की पहचान नहीं हो पाई।