ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का शिकार हुई निक्की का पांच साल का बेटा अब नाना के घर आ गया है। उसका कहना है कि पिता ने मां पर कुछ डालकर थप्पड़ मारा फिर लाइटर से आग लगा दी। पिता ने उसे भी थप्पड़ मारकर नीचे भेज दिया। रविवार को उसकी निगाह भीड़ के बीच मां को तलाश रही थी लेकिन भीड़ से केवल सहानुभूति मिल रही थी। वहीं, बड़ी बहन कंचन को दर्द है कि वह उसी घर में थी लेकिन बहन को बचा नहीं सकी।
बचपन से हर कदम पर साथ देने वाले पिता भी टूट चुके हैं। रोते-रोते उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई के लिए हर हद पार करने को तैयार हैं। इधर, कंचन निक्की की जेठानी है। घटना के समय वह घर पर थी लेकिन बीमार होने के कारण आराम कर रही थी।
विज्ञापन
'बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर बाहर आई'
कंचन का आरोप है कि उसके हाथ में ड्रिप लगी थी। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर बाहर आई तो निक्की के शरीर में आग लगी थी। वह नीचे की तरफ भाग रही थी। निक्की पति और सास से जिंदगी की भीख मांग रही थी।
विज्ञापन
3 of 15
निक्की को आग लगाकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कंचन ने एक हाथ से वीडियो बनाई और दूसरे हाथ से आग बुझाने लगी। आग की लपटों के बीच घिरी निक्की मदद के लिए सीढ़ियां उतरते हुए घर से बाहर पहुंची। इस मंजर को देख पड़ोसी भी सहम गए।
4 of 15
पत्नी की पिटाई करता पति
- फोटो : अमर उजाला
शराब पीकर आए दिन लड़ता था आरोपी
आरोप है कि विपिन शराब का आदी था। इससे ही घर में झगड़े बढ़ गए थे। वह कुछ करता भी नहीं था। मृतका की बहन कंचन ने बताया कि आग लगाने से कुछ देर पहले झगड़ा हुआ था। इसकी उसने वीडियो बनाई थी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद निक्की अपने कमरे में ऊपर चली गई थी। बीमार होने की वजह से कंचन ने डॉक्टर बुलाकर हाथ में ड्रिप लगवाई हुई थी।
विज्ञापन
5 of 15
दादरी स्थित मृतक निक्की के पिता के घर जुटी महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर पूरे दिन छाया रहा मुद्दा
हत्या का मामला रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा। ग्रेटर नोएडा हैशटैग पर पूरे दिन ट्रेंड करता रहा। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की। पूरे दिन एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने पोस्ट कर पीड़िता के हक में आवाज उठाई। साथ ही, दहेज हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
6 of 15
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
दहेज हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि ग्रेटर नोएडा से आया दहेज हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक है। घोर निंदनीय है। दहेज लालच का दूसरा नाम है और नारी के साथ भेदभाव का सबसे वीभत्स रूप भी। इसकी जड़ में नारी को दोयम दर्जे का मानने की सामंती सोच सक्रिय होती है।
विज्ञापन
7 of 15
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
इस सोच को बदलने के लिए सरकार से लेकर समाज तक को अति सक्रिय होकर सकारात्मक वातावरण बनाना पड़ेगा। हत्या करने वाले ऐसे लोगों ने स्वयं अपने लिए एक ऐसी सजा को चुना है जिसमें उनके साथ परिवार के निर्दोष लोग भी सारा जीवन मानसिक सजा को भुगतने का दंश झेलेंगे।
8 of 15
सांसद चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
घटना दिल दहला देने वाली है। निक्की की राख सवाल कर रही है कि क्या बेटियां अब भी दहेज की आग में जलती रहेंगी। मामला सिर्फ एक बेटी की हत्या का नहीं बल्कि पूरे समाज के सामने चुनौती है। प्रदेश सरकार से मांग है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द सजा दिलाई जाए। -चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी
9 of 15
पंखुड़ी पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर लोग निक्की हत्याकांड पर दुख जता रहे हैं। अपराध की निंदा होनी चाहिए लेकिन क्या दहेज जैसे सामाजिक अधर्म को जड़ से खत्म करने की गंभीर पहल नहीं होनी चाहिए। क्यों नहीं लोग आगे आकर कहते कि हम न दहेज लेंगे और न देंगे - पंखुड़ी पाठक, कांग्रेस
10 of 15
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'हम निक्की के लिए न्याय की मांग करते हैं'
अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने एक्स पर लिखा कि हम निक्की के लिए न्याय की मांग करते हैं और प्रशासन से अपील करते हैं कि चार्जशीट शीघ्र दाखिल कर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। साथ ही, गवाहों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को समुचित सहायता मिले। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
11 of 15
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या करने का दावा किया गया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
12 of 15
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके के रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे।
13 of 15
पति विपिन के साथ निक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और बुलेट भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।
14 of 15
निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया।
विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में अब तक पति विपिन, सास दया और आरोपी जेठ रोहित और ससुर सत्यवीर गिरफ्तार हो चुके हैं।