निक्की हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति विपिन के घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। पुलिस बच्चों के बयान भी दर्ज करेगी। कंचन के मोबाइल से बनाए गए वीडियो की भी जांच होगी।
ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी पति विपिन के घर और बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। कासना कोतवाली पुलिस ने कहा है कि घटना में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में निक्की के बेटे व अन्य बच्चों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक निक्की के मायके वालों ने अभी कुछ समय मांगा है। वहीं, सोशल मीडिया पर निक्की के बेटे का वीडियो वायरल है। जिसमें वह आग लगाने की बात बता रहा है। आरोपी विपिन के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने उनकी डीवीआर जब्त कर ली है।
विज्ञापन
2 of 15
nikki murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त की है। पुलिस ने कंचन के मोबाइल से बनाई गई वीडियो का समय भी अपनी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
3 of 15
निक्की को आग लगाकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
'सिलिंडर फटने से जली थी निक्की'
पुलिस जांच में पता चला है कि आग लगने के बाद निक्की को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से पुलिस को बताया गया था कि सिलिंडर फटने से निक्की जली थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने अस्पताल में झूठी सूचना दी थी।
4 of 15
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पुलिस ने डॉक्टर के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस दावा कर रही है कि निक्की ने ही डॉक्टरों को बताया था कि सिलिंडर फटने से आग लगी थी। हालांकि इसकी पुलिस आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
5 of 15
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook/kanchanbhati
'अत्याचार हो रहा हो तो समझौते का दबाव नहीं बनाएं'
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला बुधवार को दादरी के रूपवास गांव में निक्की के परिजनों को सांत्वना देनी पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि पहले भी मारपीट हुई थी। जिसमें पंचायत कर समझौता करा दिया गया। हाथ जोड़कर निवेदन है कि अगर बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है तो उस पर समझौते का दबाव नहीं बनाए। नहीं तो फिर इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।
विज्ञापन
परिजनों से मिलने पहुंचीं प्रदेश महिला आयोग की सदस्य
रूपवास गांव में भराला ने सबसे पहले निक्की की मां और बहन कंचन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस जांच पूरी हो जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट से मामले में जल्द से जल्द फैसला कराने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद पिता से बातचीत की।
विज्ञापन
7 of 15
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
उन्होंने कहा कि ज्यादातर केसों में लड़कियां चाहती है कि वह वहां पर नहीं रहें जहां ज्यादा अत्याचार हो रहा है। पति अगर दारू पीकर मारता है। बच्चों को तंग करता है तब भी माता-पिता और समाज के लोग एक बार और ससुराल में रहने को बोलते हैं।
8 of 15
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook/kanchanbhati
चांद पर पहुंच गए पर फिर भी बढ़ती जा रही है घरेलू हिंसा
भराला ने कहा कि दुनिया चांद पर पहुंच गई। बच्चे आईटी व अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन लड़कों की मानसिक सोच नहीं बदल रही है। आज भी लड़कियों का उत्पीड़न हो रहा है। आयोग के पास एक दिन में 250 से लेकर 400 केस आते हैं। मजबूरी में लड़की केस दर्ज कराने पहुंचती है।
9 of 15
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
एक पक्षीय तलाक के खिलाफ उठानी होगी आवाज
उन्होंने कहा कि इस समय एक पक्षीय तलाक काफी चल रहा है। लड़के किसी गलत पते पर कोर्ट से समन भिजवाते हैं। तीन समन के बाद वहां से जवाब नहीं आता तो एक पक्षीय तलाक का आदेश जारी कर दिया जाता है। कई लड़के तलाक लेकर भी लड़कियों के साथ रह रहे हैं। जब विवाद होता है तो तलाक के कागज दिखाकर घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
10 of 15
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
मां-बाप भी नहीं चाहते कि उनकी बेटी वापस आए
पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भी निक्की हत्याकांड को हैवानियत बताया है और सवाल उठाकर बेटियों के प्रति सोच बदलने की अपील की है। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि बेटों को ही धन का स्त्रोत माना जाता है। बेटियों को धन ले जाने वाली माना जाता है।
11 of 15
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनको बता दिया जाता है कि शादी के बाद उनका घर वहीं है। बेटी को बोझ समझा जाता है। पूर्व आईपीएस ने कहा कि दो बहन एक साथ पिटती रहीं, लेकिन अपने आप को बचा नहीं सकी। वो कमा भी रही है, लेकिन ससुराल वालों को इससे भी परेशानी थी। मायके वालों को इन बातों की जानकारी थी, लेकिन वो उनकी भूख को पूरा करते जा रहे थे। वो पुलिस के पास क्यों नहीं गए।
12 of 15
पति विपिन के साथ निक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानून का इतना प्रचार होता है। उनको पता है कि यह समाधान है, लेकिन वो समाधान नहीं चाहते। वो भी नहीं चाहते कि लड़की मायके वापस आ जाए। उनके घर बहू आएगी तो वो घर मांगेगी। उनको लगाता है कि लड़की घर पर होगी तो लड़के की शादी भी नहीं होगी। सोच बदलने की जरूरत हैं।
13 of 15
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान निक्की ने दम तोड़ दिया।
निक्की हत्याकांड के आरोपी ससुर और जेठ भी गिरफ्तार
निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में आरोपी ससुर सतवीर (55) और जेठ रोहित भाटी (30) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से ही दोनों फरार थे। पुलिस ने सास दया, ससुर और जेठ को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पति विपिन भाटी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति विपिन ने कहा, कोई पछतावा नहीं
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए आरोपी पति विपिन भाटी ने डाढ़ा अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।