फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: ब्यूटी पार्लर में भी पीटा...भरी पंचायत में विपिन और उसके बाप ने मांगी थी माफी

Tue, 26 Aug 2025 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। सिरसा गांव में ब्यूटी पार्लर की दुकान पर पार्लर का काम कराने आई पास के गांव की महिला के सामने विपिन ने निक्की व कंचन की पिटाई की थी। बाद में आरोपी विपिन और उसके पिता ने पंचायत में माफी मांगी थी। 
विज्ञापन
1 of 17
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड का स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। अब तक इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों पर धिक्कार है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा की घटना निंदनीय है। हम अपनी बेटियों को इतना अच्छा वातावरण देते हैं। उनको आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। माता-पिता पूरा प्रयास करते हैं कि उनकी बेटी ससुराल में खुश रहेंगी, लेकिन अचानक से वो बेटी नहीं रहती है। वो बलि चढ़ जाती है।
विज्ञापन

2 of 17
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
यूपी के डीजीपी को लिखा गया पत्र
मैं इसका धिक्कार करती हूं। आयोग की इस विषय पर पूरी नजर है। स्वतः संज्ञान लेकर यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा गया है। जिसमें तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 17
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार सदमे में... आयोग उनके साथ
डीजीपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। आयोग की अभी निक्की के परिवार से भी बात नहीं हुई हैं। परिवार सदमे में है और आयोग उनके साथ हैं। आयोग पूरे मामले पर नजर रख रहा है। 

4 of 17
बहन कंचन और अन्य के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
सीसीटीवी फुटेज जब्त
मामले की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। सभी तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज का समय और कंचन द्वारा साझा की गई घटना का समय मेल खाता है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति विपिन ही हैं या कोई और इसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। साथ ही अस्पताल के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 17
पति विपिन के साथ निक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायत में विपिन के माफी मांगने के बाद दोनों को भेजा था ससुराल
कासना कोतवाली के सिरसा गांव में ब्यूटी पार्लर की दुकान पर पार्लर का काम कराने आई पास के गांव की महिला के सामने विपिन ने निक्की व कंचन की पिटाई की थी। यह दावा है निक्की के पिता भिकारी का।

 
विज्ञापन

6 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जेठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि ग्राहक महिला ने भी इसका विरोध किया था। ग्राहक महिला के परिजनों ने भी आकर विपिन व परिजनों को फटकार लगाई थी। बाद में पंचायत में मामला शांत कराया गया था। जिसके बाद कंचन व निक्की को उनका भाई रूपवास गांव ले आया था। 
विज्ञापन

7 of 17
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
पार्लर में अंदर आ गया था विपिन
समाज के लोगों के बीच विपिन व उसके पिता ने माफी मांगी थी। गलती मानने के बाद ही कंचन व निक्की को भेजा गया था। भिकारी के मुताबिक, फरवरी में पास के गांव की ही महिला ब्यूटी पार्लर आई थी। निक्की पार्लर में महिला की सजावट कर रही थी। इसी दौरान विपिन पार्लर में अंदर आ गया।

 

8 of 17
बहन कंचन और अन्य के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
पार्लर में आई महिला ने भी किया था विरोध
जिसका विरोध करने पर विपिन ने निक्की को थप्पड़ मार दिया था। पार्लर में आई महिला ने भी विरोध किया। जिसके साथ भी अभद्रता का व्यवहार किया गया और बीच में ही पार्लर का काम रुकवा दिया गया था। जिसको लेकर महिला के परिजनों ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। 

9 of 17
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी ससुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो माह बाद समाज के लोगों के साथ आया था विपिन और सतवीर
निक्की व उसके पिता को खरी खोटी सुनाई गई थी। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। उसके बाद निक्की व कंचन का भाई दोनों को रूपवास गांव ले आया। दो माह बाद समाज के लोगों को साथ लेकर विपिन पिता सतवीर के साथ पहुंचा। 

 

10 of 17
Nikki Murder Case - फोटो : Facebook
बैठकर समझौता किया। विपिन और उसके पिता सतवीर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पंचायत के सामने भविष्य में कोई गलती नहीं करने की बात कही। उसके बाद निक्की व कंचन को भेज दिया गया था। पिता का आरोप है कि सास का व्यवहार दोनों बेटियों के प्रति अच्छा नहीं था।

11 of 17
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की हत्याकांड के आरोपी ससुर और जेठ भी गिरफ्तार
निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में आरोपी ससुर सतवीर (55) और जेठ रोहित भाटी (30) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से ही दोनों फरार थे। पुलिस ने सास दया, ससुर और जेठ को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पति विपिन भाटी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

 

12 of 17
घर के नीचे पति विपिन और अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक और वीडियो वायरल
घटना के एक और वायरल वीडियो में एक युवक घर के पास सफेद रंग की कार के पास खड़ा है। आग लगने के बाद शोर सुनकर युवक व अन्य लोग तेजी से गली में भागते हैं। परिजन सोनू भाटी का कहना है कि यह विपिन, उसके पिता और पड़ोसी हैं।

13 of 17
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला
दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

 

14 of 17
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और बुलेट भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।

 

15 of 17
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास दया और देवर विपिन ने निक्की को जला दिया
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। 

 

16 of 17
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। 



 
विज्ञापन

17 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति विपिन ने कहा, कोई पछतावा नहीं
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए आरोपी पति विपिन भाटी ने डाढ़ा अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।

यह भी पढ़ें: Nikki Murder Case: अय्याश... अफेयर, ससुर की मर्सिडीज कार पर नजर; निक्की हत्याकांड में विपिन को लेकर नए खुलासे


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें