फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ की चोरी मामले में नया मोड़: पूर्वांचल सिल्वर सिटी के फ्लैट नंबर 301 में हुई थी सबसे बड़ी चोरी, योग गुरु...

Fri, 18 Jun 2021 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
25 करोड़ की चोरी - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह की जद्दोजहद के बाद नोएडा पुलिस ने पूर्वांचल सिल्वर सिटी के उस फ्लैट का पता लगा लिया है जहां 25 करोड़ की चोरी हुई थी। सोसाइटी के टावर नंबर 5 के फ्लैट नंबर 301 में अगस्त में वारदात अंजाम दी गई थी। राममणि पांडेय ने घरेलू योग गुरु कृष्ण मुरारी सिंह के नाम पर इस फ्लैट को किराये पर लिया था। पुलिस अब कृष्ण मुरारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें कई सुराग हाथ लगे हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, आरा बिहार निवासी कृष्ण के पांच वर्षों से राममणि से घरेलू संबंध हैं। सोसाइटी में उसने एक और फ्लैट किराये पर लिया हुआ है। कृष्ण के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए नोएडा पुलिस की टीम बिहार पुलिस के भी संपर्क में हैं और मूल निवास के बारे में पता लगा रही है। सोसाइटी के टावर नंबर 5 के फ्लैट 301 में चोरी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
किसलय पांडेय - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कृष्ण मुरारी को फ्लैट में रुपये व ज्वेलरी रखे होने की जानकारी थी। उसने यह भी बताया है कि चालक और नौकरों आदि को भी इसके बारे में पता था। जांच में यह भी पता चला है कि फ्लैट किसी सुभाष यादव का है। सुभाष के बारे में पता लगाकर उससे पूछताछ की होगी। हालांकि, इसमें सुभाष यादव की भूमिका है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 6
किसलय पांडे के विला के सामने खड़ीं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड गोपाल पर इनाम घोषित करने की तैयारी
चोरी के मास्टरमाइंड गोपाल की तलाश की जा रही है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस गोपाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस गोपाल पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है और इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन में इनाम घोषित कर दिया जाएगा। डीसीपी की तरफ से यह कार्रवाई की जाएगी।
 

4 of 6
किसलय पांडे और उसके पिता के नाम का लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
लुकआउट नोटिस की तैयारियां अंतिम दौर में
राममणि के विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी अंतिम दौर में है। गृह मंत्रालय के फॉर्मेट के मुताबिक कागजात तैयार किए जा रहे हैं और इसमें सारे पहलुओं को देखकर कार्रवाई पूरी हो रही है। एक-दो दिन में नोटिस जारी हो जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में फिलहाल कोई नहीं
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा वन सेक्टर स्थित पूर्वांचल सिल्वर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी का कहना है कि कुछ दिनों से यहां पुलिस का आना-जाना लगा हुआ है। पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही उन्हें चोरी की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसलय पांडे का विला - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ताला टूटने या चोरी होने के संबंध में कोई सूचना नहीं थी। अगर फ्लैट में चोरी हुई है तो कोई परिचित इसमें शामिल हो सकता है जो रजामंदी से सोसाइटी और फ्लैट में दाखिल हुआ होगा। फ्लैट में फिलहाल कोई नहीं है और वहां ताला लगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें