navratri
- फोटो : amar ujala
स्थापना के लिए खरीद रहे मूर्ति व कलश
नवरात्र के पहले दिन घरों में मूर्ति स्थापना की जाती है। ऐसे में भक्त बाजारों से मां की मूर्ति खरीद रहे हैं, ताकि मुहूर्त पर घर में विधि-विधान से माता की स्थापना कर सकें। बाजारों में सुंदर-सुंदर मूर्तियां जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
हर दिन माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान वस्त्रों के रंगों का भी विशेष महत्व होता है। मेरी कोशिश रहती है कि मां का पसंदीदा रंग को पहनूं।- मीनाक्षी नागर, डेल्टा टू
माता रानी सभी की इच्छाएं पूरी करती हैं। नवरात्र के नौ दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। मां से कामना करूंगी कि कोरोना से मुक्ति दिलाएं।- अनीता भाटी, बीटा वन