Mulayam Singh Yadav Net Worth 2022: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर दिन सोमवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में इलाज करा रहे थे। हालांकि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पत्नी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना सिंह का निधन हुआ है। मुलायम सिंह राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक मामलों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे। राजनीति में उनकी भूमिका अहम और दमदार रही। देश के रक्षा मंत्री के पद पर रहने वाले मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।
विज्ञापन
3 of 6
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ
- फोटो : Instagram
आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। राजनीति के अलग अगर उनके परिवारिक जीवन पर गौर करें तो वह इटावा के सैफई गांव के रहने वाले हैं। इटावा, मैनपुरी में यादव परिवार का दबदबा रहा है। मुलायम सिंह यादव का यहां पैतृक आवास है। चलिए जानते हैं सपा संरक्षक और यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।
4 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह की कृषि और जमीन
पूर्व मुख्यमंत्री इटावा के सैफई के रहने वाले हैं। उनके पास कृषि योग्य करोड़ों की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम के पास सात करोड़ रुपये से अधिक की कृषि भूमि है। साथ ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की गैर कृषि भूमि है।
विज्ञापन
5 of 6
पत्नी साधना गुप्ता, बेटे अखिलेश और दूसरी बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह का घर और गाड़ियां
सपा प्रमुख के पास एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये से अधिक है। लगभग 50 हजार से ज्यादा कीमत का उनके पास एलिमिनेटर वाहन भी है। घर की बात करें तो मुलायम सिंह का लखनऊ में घर है, जहां वह पत्नी साधना के साथ रहते थे। इटावा में भी उनका एक प्लॉट है।
मुलायम सिंह की संपत्ति
साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव करीब 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये बताई थी। हालांकि इसके पहले साल 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह ने 11 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा हलफनामे में बताई थी।