सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मुआवजा न मिलने से परेशान किसान मंगलवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सामने प्रदर्शनर करने के लिए जमा हुए। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज में 20 से अधिक किसान घायल हुए हैं जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन करने आए किसान नेता मनवीर भाटी का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के इशारे पर उन पर लाठीचार्ज किया गया है। किसानों का आरोप है यही दीपक अग्रवाल जब सीईओ थे तभी भट्टा परसौला कांड हुआ था।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों को मुआवजा दिया गया था। किसान इससे असंतुष्ट थे और मुआवजा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को आदेश दिया था कि अधिग्रहण के अंर्तगत आए किसानों को उनकी जमीन का 10% हिस्सा विकसित भूमि के तौर पर दिया जाए। कोर्ट ने किसानों की मुआवजा राशि भी 64.60% बढ़ा कर देने का आदेश दिया था।
बता दें कि इससे पहले भी किसानों ने मुआवजे के मांग को लेकर प्रदर्शन किया था और ग्रेटर नोएडा में 40 से अधिक साइटों पर बिल्डरों के निर्माण कार्य को जबरन रुकवाने की कोशिश की थी। हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि वो पहले उन किसानों को मुआवजा देने की कोशिश कर रहा हैं जिसे इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है।