उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों के शक में अल्फा-2 में इंजीनियर ने सोमवार सुबह 6:30 बजे साढे़ आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने बुधवार दोपहर बीटा-2 थाने में पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। आरोपी ने बचने के लिए घर में गड्ढा खोदकर शव गाड़ने का प्रयास किया, लेकिन मंसूबे में सफल न होने पर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, एटा के थाना जैतरा के जिरौलिया गांव निवासी रजनीकांत दीक्षित (28) ने दस महीने पहले हापुड़ निवासी खुशी शर्मा से आर्य समाज मंदिर बीटा-2 में शादी की थी। खुशी जागरण आदि कार्यक्रमों में गाती थी।
विज्ञापन
2 of 5
घर में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत नोएडा सेक्टर-20 में एक कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर है। रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि उससे मिलने से पहले खुशी का हिसार निवासी बल्लू प्रेमी था। वह चार माह पहले ही भंगेल से अल्फा-2 में रहने आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी को ऑफिस से आते वक्त उसने बल्लू को गली के चक्कर लगाते हुए देखा था। इस बात पर दंपती में शाम को झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। रजनीकांत के दाएं हाथ पर खुशी के नाखून लग गए। 22 फरवरी को रजनीकांत ने सो रही खुशी की बिस्तर से गला दबाकर हत्या कर दी।
4 of 5
मौके पर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुबह घर में ताला लगाकर बाहर चला गया और शाम को चार बजे घर लौटा। इस दौरान बचाव के लिए उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कमरे में ही गड्ढा किया, लेकिन दो फुट से अधिक नहीं खोद पाया। तीन दिन तक शव छिपाने में असफल होने पर उसने परिवार को जानकारी दी। रजनीकांत के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल पिता और कांस्टेबल भाई से बात करने पर पिता ने उसे आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया।
अल्फा-2 के एक घर में गर्भवती का शव मिला है। पति ने अवैध संबंधों के शक में हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुबूत जुटाने के लिए एक्सपर्ट टीम ने घर से नमूने लिए हैं। - विशाल पांडेय, एडीसीपी