फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज कबूलनामा: हेमा चौधरी को देखते ही चाकू लेकर टूट पड़ी थी पायल, चीख भी न निकलने दी, फिर किया घिनौना काम

Sat, 03 Dec 2022 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
विज्ञापन
1 of 9
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
बेकसूर हेमा चौधरी की प्रेमी अजय संग मिलकर हत्या कर खुद की मौत का स्वांग रचने वाली पायल भाटी की खूनी साजिश का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। माता-पिता की मौत और इसके जिम्मेदारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आर्मी में भर्ती का ख्वाब देखने वाली पायल ने बदला लेने की ठान ली थी। उसने कुबूल है और अन्य कई क्राइम सीरियल देखकर खुद को कानून के शिकंजे से बचने की जानकारी जुटाकर सीरियल किलिंग की साजिश रच दी। पायल फेसबुक फ्रेंड अजय को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही थी। हेमा की अजय संग मिलकर हत्या के बाद वह अपने माता-पिता की मौत के जिम्मेदारों की अजय की मदद से हत्या करने के प्रयास में जुटी थी। वह अपने खिलाफ कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहती थी, इसलिए अजय को भी मौत के घाट उतरने की योजना उसके दिमाग में थी।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हेमा को देखते ही चाकू लेकर टूट पड़ी पायल, नहीं निकलने दी चीख
दरअसल, अजय सूरजपुर स्थित एक मोटर कंपनी में काम करता था। हेमा भी सूरजपुर में मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। अजय फेसबुक आदि पर पायल जैसी कद काठी की युवती को तलाश रहा था। 


 
विज्ञापन

3 of 9
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह उसने हेमा से संपर्क कर लिया और अपना घर दिखाने के बहाने से सूरजपुर से एफजेड बाइक से बढ़पुरा स्थित पायल के घर ले गया। दोनों 12 नवंबर की रात लगभग 11 बजे पायल के घर पहुंचे। 
 

4 of 9
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पायल ने घर में कोई पकवान बनाया और अपने भाई व घरेलू सहायक को नींद की खाने में मिलाकर दे दी थी। अजय जैसी ही अपने घर की तीसरी मंजिल पर हेमा को लेकर पहुंचा पायल उस पर चाकू लेकर टूट पड़ी। 

 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पहले पायल ने हेमा की गर्दन पर चाकू से वार किया और फिर अजय ने वार कर उसकी जान ले ली। आरोपियों उसका मुंह दबाकर चीख भी नहीं निकलने दी। हेमा की हाथ की नस काटकर चेहरा गर्म सरसों के तेल से जलाया और सुसाइड नोट छोड़कर खुद की मौत का स्वांग रचकर फरार हो गए। 

 
विज्ञापन

6 of 9
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पायल ने सुसाइड नोट में लिखा था कि खाना बनाते समय उसका चेहरा जल गया है। अब वह जले हुए चेहरा लेकर जीना नहीं चाहती। पायल माता-पिता की मौत के बाद भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। उसके भाइयों ने हेमा के शव को पायल की लाश समझकर अंतिम संस्कार और फिर तेरहवीं कर दी।

 
विज्ञापन

7 of 9
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद होटल में रुके और फिर किराये पर लिया मकान
हेमा की हत्या के बाद आरोपी पहले बुलंदशहर के होटल में रुके। इसके बाद बुलंदशहर की बीसा कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। यहां दोनों पति-पत्नी बनकर रहने लगे थे। 

 

8 of 9
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पुलिस से बचने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पकड़े जाने के बाद सारी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर बढ़पुरा स्थित पायल के घर, फिर सिकंदराबाद स्थित नाले पर पहुंची जहां हेमा के कपड़े फेंके गए थे। 

 
विज्ञापन

9 of 9
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बुलंदशहर की बीसा कॉलोनी पहुंची। यहां से बैग आदि सामान आरोपियों ने बरामद कराया और वारदात की पूरी जानकारी देते चले गए। पायल व अजय अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए नामजद आरोपी की हत्या के लिए तीन बार रेकी कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें