फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Murder Case: खूनी पटकथा के हर पन्ने और किरदार के जेहन में था धोखा, पायल भाटी को छल रहा था प्रेमी अजय

Sun, 04 Dec 2022 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
विज्ञापन
1 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती से लेकर खुद की मौत का स्वांग रचने और सिलसिलेवार हत्या की साजिश की खूनी पटकथा में कदम-कदम पर धोखा था। हर किरदार एक दूसरे को धोखा दे रहा था। ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव की पायल और उसके फेसबुक फ्रेंड अजय को पुलिस ने गिरफ्तार इस कहानी का अंत कर दिया। अन्यथा धोखे और खूनी साजिश का सिलसिला जारी रह सकता था। पायल से विवाह करने की खातिर हेमा की जान लेने वाले अजय ठाकुर ने न केवल अपनी पत्नी दो बच्चों और परिवार को धोखा दिया था बल्कि वह भी अपने विवाहित होने की बात छिपाकर पायल को धोखा दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद बिसरख कोतवाली में आकर ही पायल को अजय के विवाहित और दो बच्चों के पिता होने की बात पता चली।
विज्ञापन

2 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
धोखे और खूनी साजिश की शुरुआत दादरी के बढ़पुरा गांव में पायल भाटी के भाई अरुण भाटी व परिवार को छोड़कर मायके जाने से शुरू होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पायल के भाई के ससुराल पक्ष के चरित्र पर उंगली उठाने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने पर ही पायल के पिता रविंद्र कुमार और मां केश ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की थी। 

 

4 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई से पायल संतुष्ट नहीं थी। तभी उसने माता-पिता को खुदकुशी के लिए विवश करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के लिए साजिश रची थी।

 
विज्ञापन

5 of 11
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने फेसबुक फ्रेंड अजय से जब बातचीत शुरू की तो उसने पायल भाटी को अपना नाम अजय भाटी बताया था। हालांकि दोनों अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखते थे।

 
विज्ञापन

6 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अजय ने अपने विवाहित और दो बच्चों का पिता होने की बात कभी नहीं बताई थी। इधर, पायल भी अजय को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही थी। 


 
विज्ञापन

7 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
वह भी अपने नापाक मंसूबे पूरे होने के बाद अजय से छुटकारा पाना चाहती थी। वह अपने खिलाफ सभी सबूत मिटाने के लिए अजय की भी जान लेने की योजना बना चुकी थी। 

 

8 of 11
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पायल ने अजय के साथ मिलकर हेमा की हत्या कर मौत का स्वांग रचा। हेमा को भी उसने पति ने धोखा दिया था। वह भी धोखे का शिकार होकर ग्रेनो वेस्ट के मॉल स्थित कपड़ों के शोरूम में नौकरी कर रही थी।

9 of 11
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धोखा देकर हेमा को ले गया, धोखे से ही पकड़ा गया
आरोपी अजय किसी काम के बहाने से हेमा चौधरी को अपना घर बताकर बढ़पुरा पायल के घर ले गया था। पायल ने धोखा देकर ही अपने भाइयों को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। 

 

10 of 11
पायल का घर - फोटो : अमर उजाला
हेमा के पहुंचते ही पहले पायल और फिर अजय ने हेमा पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पायल ने सबको धोखा देकर खुद की मौत का स्वांग रच दिया। आरोपियों ने मैरिज सार्टिफिकेट में गलत पता लिखाया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में किराये का मकान लेते समय झूठ बोला। वहीं, पुलिस ने भी आरोपी को जाल में फंसाकर दोस्त से कॉल कराकर नौकरी का झांसा देकर बुलाया और दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें