गुमशुदगी के दौरान रितिक को ढूंढने के लिए लगे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या कर वसूलना चाहते थे फिरौती
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की योजना थी कि वह हत्या करने के बाद ही फिरौती की मांग करेंगे। वह बच्चे को लेकर इधर-उधर भागने से बचना चाहते थे। लेकिन ब्रह्मदत्त ने बच्चे के लापता होते ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की जांच पड़ताल शुरू होते ही आरोपी एक-एक कर कमरा छोड़कर चले गए। शक होने पर पुलिस ने एक आरोपी को फोन कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके ससुर का एक्सीडेंट हो गया है, एक-दो दिन में वापस आ जाएंगे।