फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: कैसे करीब आए दोनों? प्रिया की मौत के बाद लाश बोरे में भरकर थी फेंकने की प्लानिंग; इस वजस से डरा आशीष

Sat, 07 Feb 2026 05:06 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दोनों ने घटना से कुछ दिन पहले शादी की थी। यह चर्चा भी सामने आई है कि आरोपी और युवती कुछ समय पहले हरिद्वार गए थे, जहां दोनों ने कथित तौर पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। हालांकि इस शादी को सार्वजनिक नहीं किया गया था, क्योंकि आरोपी का तलाक अभी लंबित है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली पुलिस का सिपाही और प्रिया - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी सेक्टर-16 बी स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में आयोजित एक निजी पार्टी के दौरान हुए विवाद ने गुरुवार देर रात खौफनाक मोड़ ले लिया था। दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी प्रेमिका ने खुद को गोली मार ली थी। गोली युवती की कनपटी को पार करती हुई आर-पार निकल गई थी। शुक्रवार को रात को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर के आधार आरोपी आशीष पवार (34) निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  मृतक युवती प्रिया का शनिवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। वहीं पुलिस ने मामले में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष पवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली पुलिस का सिपाही और प्रिया - फोटो : अमर उजाला
प्लॉट खरीदने के दौरान दोनों संपर्क में आए थे
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी प्रिया प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। आरोपी को एक प्लॉट की आवश्यकता थी। इस कारण वह प्रिया के संपर्क में आया था। प्रिया के संपर्क में आने के बाद ही उसकी उससे अच्छी दोस्ती हो गई थी। तब आरोपी ने युवती को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। तबसे दोनों एक-दूसरे से बात करने के साथ नियमित रूप से मिलने लगे थे। यह बात आरोपी की पत्नी को पसंद नहीं थी। उसने कई बार विरोध किया था जिस कारण आरोपी का अपनी पत्नी से भी विवाद हो था। प्रिया टेकजोन-4 स्थित गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी में रहती थी। पांच साल से आरोपी के संपर्क में थी। पांच माह से दोनों सोसाइटी में किराये के फ्लैट में सहमति संबंध में रह रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
इसी सोसायटी में हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का किया प्रयास
वारदात वाली रात गोली लगने के बाद युवती जमीन पर गिर गई। आरोपी ने पहले युवती को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन गोली की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्डों ने सोसाइटी प्रबंधन को सूचना दी। खुद को फंसता देख कार में युवती को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचा। यहां उसने पहले गोली लगने की बात छिपाई और कहा कि युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लैट से मिलीं शराब-बियर की बोतलें
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी पवन कुमार के अलावा कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा घटना स्थल वाले फ्लैट और अस्पताल पहुंचे। घायल युवती के बारे में परिजन से जानकारी की। पुलिस को घटना स्थल वाले फ्लैट से शराब-बियर आदि की बोतलें मिली हैं। एक ग्लास शराब का भरा मिला है। घटना स्थल वाले फ्लैट में कैमरा नहीं लगा है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। उसने जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

5 of 6
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से कराया था भर्ती
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी का हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है। इसमें उसकी पत्नी का नाम पूजा लिखा है जब युवती घायल हुई तो आरोपी के पास नकद पैसे नहीं थे। इस कारण उसने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड का प्रयोग करने के लिए युवती का नाम पूजा बताया। आरोप है कि युवक की पहली पत्नी का नाम पूजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
greater noida SUICIDE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उठ रहे ये सवाल
-दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल युवती के हाथ तक आखिर कैसे पहुंची?
-युवती ने जब खुद को गोली मारने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों और आरोपी ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की?
-घायल युवती को आरोपी चादर में लपेटकर फ्लैट से बाहर ले गए। गार्ड ने इस संदिग्ध गतिविधि को देखकर सूचना दी थी। इसके बावजूद न तो सुरक्षाकर्मियों को पूरी जानकारी दी गई और न ही तत्काल पुलिस को। यदि मामला आत्महत्या का था तो युवती को छिपाने जैसी स्थिति क्यों बनी?
-आरोपी हेड कांस्टेबल और मौके पर मौजूद चंद लोगों के कहने पर पुलिस ने कैसे मान लिया कि युवती ने ही खुद को गोली मारी थी?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें