ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई पांच लोगों की मौत रहस्य बनी हुई है। हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी उलझी हुई है। पांच मौतों का सच जानने के लिए ललिता के परिजन सीबीआई जांच की मांग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विसरा रिपोर्ट से मौत की वजह खुल सकती है।
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत अब तक रहस्यमय बनी हुई है। मौत के स्टीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी अब तक उलझी हुई है। हालांकि पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। लेकिन मृतक ललिता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को ठीक से नहीं सुलझा पाएगी।
उन्हें शक है कि पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या का एंगल देकर भविष्य में केस की फाइल बंद कर सकती है। ऐसे में परिजनों का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 17
महेश के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक महेश के कमरे से कुछ खाने पीने की चीजें, उनका मोबाइल फोन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य कई सारी चीजों और उपकरणों को बरामद किया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की थी, जिसमें वारदात वाले दिन मृतक के घर में भी कोई जाता हुआ दिखाई नहीं दिया था।
विज्ञापन
3 of 17
महेश के घर मौजूद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में शक गहरा जाता है कि आखिर अचानक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत कैसी हुई। फिलहाल पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के रहस्य से अब विसरा रिपोर्ट ही पर्दा उठा सकती है।
4 of 17
महेश के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार नामजद तीनों आरोपियों से गुप्त रूप से पूछताछ की है। पुलिस खुद हत्या, आत्महत्या या फिर हत्या की साजिश वाली कहानी में उलझी हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महेश आर्थिक रूप से कमजोर था। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि महेश ने आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से कहीं आत्महत्या तो नहीं की। लेकिन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केवल संदेह के आधार वह इसे आत्महत्या नहीं कह सकते।
विज्ञापन
6 of 17
महेश के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का यह भी मानना है कि मृतक महेश को किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया हो। जांच के दौरान पुलिस को मृतक महेश के मोबाइल फोन से जो ऑडियो फाइल मिली है। उसमें उन्होंने अपनी दो बहनों और अपने बहनोई पर घटना को लेकर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
7 of 17
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : पीटीआई
तीन दिन से महेश के घर पर पुलिस दे रही है पहरा
नगला पदम सिंह गांव स्थित मृतक महेश के घर पर पुलिस तीन से पहरा दे रही है। पुलिस मृतक की मां चंद्रवती पर निगरानी रख रही है। साथ ही, घर में आवाजाही करने वाले रिश्तेदारों और ग्रामीणों पर भी नजर रख रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस साजिश के तहत हत्या करने वाले एंगल से भी जांच कर रही है। ऐसे में मृतक के घर की निगरानी करनी बेहद जरूरी है।
क्या हुआ था घटना वाले दिन, जो उलझ गई कहानी
नगला पदम सिंह गांव में शुक्रवार रात राम लीला देखकर एक परिवार अपने घर लौटा था। नूडल्स खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह होने पर एक परिवार के पांच सदस्यों की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे।
9 of 17
मृतक लड्डू उर्फ साक्ष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह काफी देर तक परिवार के सदस्यों के नहीं जागने पर पड़ोसियों को शक हुआ। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर पांचों बिस्तर पर सोते हुए दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची रबूपुरा थाने की पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू उर्फ साक्ष (12), बेटी मिष्टी (8) और छोटे बेटे रियांश (4) के रूप में हुई।
11 of 17
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : पीटीआई
पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमार्टम के बाद सभी के विसरा सुरक्षित रख लिए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को परिजन को सौंप दिया। परिजन ने आनन-फानन देर रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से खुला पांच मौतों का राज, बहन-बहनोई समेत तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को गिरफ्तार किया है। महेश के मोबाइल फोन में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
रिकॉर्डिंग में महेश ने मौत समेत पूरे परिवार की मौत के लिए बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को जिम्मेदार ठहराया है। नगला पदम गांव में रहने वाले महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू साक्षात (11), बेटी मिस्टी (7) और छोटे बेटे रियांश (3) के शव शनिवार सुबह घर में मिले थे।
14 of 17
शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार रात बाहर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद सो गए थे। महेश के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसकी रिकॉर्ड की हुई ऑडियो मिली।
15 of 17
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में कोई बाहरी व्यक्ति घर के अंदर आता हुआ नहीं दिखाई दिया। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
16 of 17
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के मकान को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में अब तक मकान का विवाद सामने आया है। महेश अपनी मां चंद्रवती के साथ जिस मकान में रहता था, उसे उसकी बड़ी बहन सुनीता ने कथित तौर पर मां को प्रभावित कर अपने नाम करा लिया था। मकान अपने नाम कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद से महेश परेशान रहने लगा था। पुलिस इसी विवाद को घटना से जोड़कर जांच कर रही है।
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दर्ज की गई प्राथमिकी
ललिता के भाई की शिकायत के आधार पर शेखर, सुनीता और सपना के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में लगाई जाती है। शेखर और सुनीता दिल्ली के शालीमार गांव में रहते हैं। जबकि सपना दिल्ली के खेड़ा कला में रहती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।