ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज में राजमिस्त्री से अवैध संबंध होने पर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला नीतू ने राजमिस्त्री हरपाल और मजदूर के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया और पति सतीशपाल के शव को पड़ोसी अजय के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दबा दिया। पति सतीश की हत्या के बाद पत्नी नीतू ने राजमिस्त्री हरपाल के साथ जिंदगी जीने की न केवल योजना बनाई थी, बल्कि वह उसके साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई थी। आरोपी महिला ने अपने पांच साल के मासूम बेटे को भी छोड़ने की योजना बनाई और मथुरा निवासी बड़ी बहन को बेटे को ले जाने के लिए कॉल कर दी थी। आरोपी, बेटे को देने के लिए ही ग्रेनो वेस्ट में लौटे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नीतू अपने मकान को बेचने की नीयत से कागज लेकर निकली थी।
विज्ञापन
2 of 8
मृतक सतीश पाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी नीतू और हरपाल ने किसी दूसरे प्रदेश में जाकर जिंदगी बिताने की योजना बना ली थी। आरोपी रेल से फरार होने के प्रयास में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद नीतू ने अपने पांच साल के बेटे को छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी राजमिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
नीतू ने मथुरा निवासी बड़ी बहन को कॉल कर कहा कि उसका पति गुम हो गया है और ससुराल के लोग उस पर शक कर रहे हैं। इसलिए वह परेशान होकर कहीं जा रही है।
4 of 8
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
नीतू ने कहा कि कुछ दिन के लिए उसके बेटे को वह अपने पास रख ले। लेकिन इसके बाद ही पुलिस को आरोपियों का सुराग लग गया। आरोपी जैसे ही ग्रेनो वेस्ट पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 8
हत्या के बाद इसी घर में दबाया शव
- फोटो : अमर उजाला
बांधकर पीटता था सतीश पाल, हरपाल की पत्नी झगड़ती थी
आरोपी नीतू ने पुलिस को बताया था कि सतीश पाल को जब हरपाल से संबंध की जानकारी हो गई थी। तब से इसका विरोध करने लगा। आरोप है कि सतीश पाल ने नीतू को बांधकर पिटाई की थी। इसके बाद से ही आरोपी उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे थे।
विज्ञापन
6 of 8
greater noida murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरपाल की पत्नी को भी पति व नीतू के संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके चलते उसका भी पति व नीतू से झगड़ा होता था। इसके चलते हरपाल ने भी सतीशपाल की हत्या कर पत्नी व अपने दो बच्चों को छोड़कर भागने की योजना बना ली।
विज्ञापन
7 of 8
हत्या के बाद इसी घर में दबाया शव
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े चार घंटे में टैंक के फर्श को तोड़कर निकाला शव
हरपाल को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार रात लगभग दस बजे पुलिस टीम निर्माणाधीन मकान में पहुंच गई। चौकी प्रभारी शिवकुमार मलिक यहां कुछ मजदूरों को भी लेकर पहुंचे।
हत्या के बाद इसी घर में दबाया शव
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने सेप्टिक टैंक में शव डालने के बाद ऊपर से पहले मिट्टी डाली और फिर रोड़े डालकर सीमेंट आदि का मसाला डालकर चिनाई की थी। शव को कोई क्षति न पहुंचे इसके चलते छैनी हथौड़े से टैंक के फर्श को तोड़ा गया। इसमें लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगा।