फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच की मौत: 'लड्डू, गेट खोल भाई स्कूल नहीं चलना है...', सुबह दोस्त बुलाने के लिए आया तो खुला घटना का राज

Sun, 18 Oct 2026 03:55 PM IST
Sharukh Khan आदित्य प्रताप सिंह, अमर उजाला, नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में दंपती और उनके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मृतका ललिता के भाई आकाश की तहरीर पर उसकी दो बहनों और एक नंदोई समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
1 of 10
greater noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
"लड्डू, गेट खोल भाई स्कूल नहीं चलना है।" हर सुबह की तरह शनिवार को भी पड़ोस में रहने वाला लड्डू का दोस्त उसे स्कूल चलने के लिए बुलाने पहुंचा था। उसने घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक दरवाजा बंद रहा तो उसे कुछ अजीब लगा। वह अपनी मां के पास पहुंचा और बताया कि लड्डू के घर का दरवाजा अंदर से बंद है और कोई आवाज भी नहीं दे रहा है।

इसके बाद लोगों को परिवार के बारे में पता चला तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। वहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। शनिवार को सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर महेश के चचेरे भाई अनुज और अमित, उनका साला दिलीप और ललितेश के चाचा कन्हैया और भास्कर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ मौत से हर कोई गमगीन था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पढ़ाई की, हुनर सीखा, फिर भी बेरोजगार थे महेश
ग्रामीणों के अनुसार, महेश ने स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने आईटीआई और कंप्यूटर में डिप्लोमा भी किया था। उन्हें कंप्यूटर की अच्छी जानकारी थी। एक समय वह आटे की चक्की चलाते थे, लेकिन बाद में पारिवारिक कलह की वजह से वह काम भी बंद हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह छोटे-मोटे काम करके परिवार का गुजारा करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानियों के बीच महेश के लिए स्थायी रूप से काम करना मुश्किल हो गया था। फिलहाल वह बेरोजगार थे।

4 of 10
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच मौतों के मामले में नया मोड़, दो बहन और नंदोई पर केस
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में दंपती और उनके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मृतका ललिता के भाई आकाश की तहरीर पर उसकी दो बहनों और एक नंदोई समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक महेश के मोबाइल से मिली कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी पुलिस जांच कर रही है। इसमें महेश ने कुछ करीबियों और परिचितों को अपने परिवार की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

6 of 10
मृतक लड्डू उर्फ साक्ष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में मृतका ललिता के भाई आकाश ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर ननद सुनीता, सपना और एक नंदोई शेखर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बड़ी बहन सुनीता अपने पति और छोटी बहन सपना के साथ मिलकर महेश और उसकी पत्नी ललिता को लगातार प्रताड़ित करती थी। 
विज्ञापन

7 of 10
मृतक ललिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि मां को महेश के खिलाफ भड़काकर मकान समेत पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। परिजनों के अनुसार संपत्ति से बेदखल होने और लगातार प्रताड़ना से महेश काफी परेशान था और मानसिक रूप से टूट गया था। परिजनों ने दावा किया कि इसी वजह से वह अवसाद में चला गया था।
 

8 of 10
मृतक महेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से भी खुलेंगे राज
घटना के बाद पुलिस ने महेश का मोबाइल अपने कब्जे में लिया था। जांच के दौरान उसमें एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में महेश ने कुछ करीबियों और परिचितों को परिवार की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी ऑडियो को अंतिम रूप से प्रमाणित नहीं किया है।

9 of 10
मृतक मिष्टी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता और टाइमस्टैम्प की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि इसे घटना से कितनी देर पहले रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव और अवसाद के चलते महेश ने परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाया हो। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन

10 of 10
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : पीटीआई
पुलिस आरोपितों से पूछताछ के साथ ही ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव सिसोदिया ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें