फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो की बर्निंग बस: डीएनए जांच से होगी तीन शवों की पहचान, 10 मिनट में पहुंची थी पुलिस, पढ़ें कब क्या हुआ

Fri, 25 Sep 2026 09:24 AM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 20 घायल हुए। चालक की लापरवाही सामने आई, जिसने शिकायतें अनसुनी कीं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
1 of 13
ग्रेटर नोएडा में जली बस - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्री जिंदा जल गए और 20 यात्री घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष व तीन महिलाएं हैं। तीन की पहचान नहीं हुई है। हादसे में चालक की भारी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों ने जलने की बदबू आने और आग लगी होने की शिकायत की थी, पर चालक हंसते हुए बीड़ी पीते रहे। धमकाते हुए कहा, मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे। बुधवार रात 11:30 बजे दिल्ली से महोबा जा रही बस जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर आगे निकलते ही हादसे की शिकार हो गई। उसमें 30-35 यात्री सवार थे। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालक पवन व विनोद, परिचालक योगेश को गिरफ्तार किया है। तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में एसी में स्पार्क से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

2 of 13
जांच के लिए पहुंची एआरटीओ की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
बुधवार रात

09:00 बजे 
दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस संख्या BR32PA8647 महोबा के लिए निकली
विज्ञापन

3 of 13
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : IANS
11:30 बजे
बस नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी के पास पहुंची

4 of 13
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : IANS
11:35 बजे 
यात्रियों को ड्राइवर केबिन की ओर से बदबू महसूस हुई।

11:40 बजे 
यात्रियों यात्रियों को ड्राइवर वाली सीट के पास आग की तेज लपटें दिखाई दीं।
विज्ञापन

5 of 13
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : IANS
11:42 बजे 
बस के अंदर धुआं भरने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

11:43 बजे
चालक बस को रोककर मौके से भाग गया। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक और परिचालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11:50 बजे
घटनास्थल पर आसपास से ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों की मदद की और इसकी सूचना पुलिस को दी।

11:55 बजे
पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

7 of 13
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12:10 बजे
आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

8 of 13
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां-बेटे समेत छह मृतकों की हुई शिनाख्त
1. श्रुति रावत (31) निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश
2. सरोज गुप्ता (52) मुगलपुरिया बाजार राठ हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
3. मयंक गुप्ता (28) मुगलपुरिया बाजार राठ हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
4. देवेंद्र सहाय भारद्वाज (60) निवासी ग्राम चंद्र नगर सदर हिसार हरियाणा
5. हर शरण गुप्ता (55) निवासी बालाजी पैलेस, राजेंद्र नगर, थाना उरई जनपद जालौन
6. ऊषा देवी (65) निवासी मेन रोड मुसकुरा, हमीरपुर

9 of 13
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
लपटें देख पहुंचें ग्रामीणों ने की मदद
घटनास्थल से करीब 300 मीटर पहले पुलिस पेट्रोलिंग वाहन खड़ा था। पुलिसकर्मी करीब 10 मिनट में बस के पास पहुंच गए। सिपाहियों ने जेवर थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी ने दमकल विभाग को फोन किया और करीब 25 मिनट में थाना पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू कर कुछ यात्रियों को बाहर निकाला गया। करीब 30 मिनट में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें देख आसपास के गांवों के लोग भी मदद करने पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। आग बुझाने के बाद भी बस का अगला हिस्सा धधक रहा था और बॉडी गर्म थी। ऐसे में पुलिस ने कटर की मदद से बस का पिछला हिस्सा काटा। तब तक फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

10 of 13
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : ANI
डीएनए जांच से होगी तीनों शवों की शिनाख्त
बस में आग लगने के बाद जले शवों की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। हादसे में कई शव 90 फीसदी से अधिक जल चुके हैं। उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। यात्रियों के पास मौजूद पहचान संबंधी दस्तावेज भी नष्ट हो जाने से छह शवों की पहचान नहीं हो पाई है। अब पुलिस की ओर से शवों की शिनाख्त कराने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद ली जाएगी। बस संचालक से आरक्षण का पूरा रिकॉर्ड भी लिया जा रहा है। मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन, सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी पहचान में मदद ली जा रही हैं। इसी तरह कपड़े, जूते, आभूषण, घड़ी और अन्य व्यक्तिगत सामान के आधार पर परिजन संभावित पहचान कराई जा रही हैं।

11 of 13
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : ANI
दो घंटे तक बंद रही नोएडा से आगरा जाने वाली लेन
बस में आग लगने के कारण नोएडा से आगरा जाने वाली लेन करीब दो घंटे तक बंद रही। वहीं जेवर टोल और फलैदा कट पर करीब 20 मिनट तक यातायात रोका गया। आग बुझने के बाद करीब ढाई बजे सिंगल लेन से यातायात शुरू कराया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे कर यातायात सामान्य हुआ।

12 of 13
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : पीटीआई
घटनास्थल से सुबह हटाई गई बस एक्सप्रेसवे से दो किमी दूर खड़ी की
पुलिस ने हादसे के बाद बस को एक्सप्रेसवे से हटाकर घटनास्थल से करीब दो किमी दूर जेवर टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे के नीचे खड़ा कर दिया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। हादसे के बाद बस के दोनों चालक और परिचालक मौके से भाग गए थे। आरोपियों को बृहस्पतिवार को साबीता अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि बस चला रहा पवन पिछले करीब 15 साल से ड्राइविंग कर रहा है और लगभग पांच साल से बस चला रहा है। पवन अपने परिवार के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन

13 of 13
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : IANS
डिग्गी में सिलिंडर और नेल पॉलिश मिलने से उठे सवाल
जांच के दौरान बस की डिग्गी से काफी मात्रा में नेल पॉलिश और सिलिंडर मिला है। नेल पॉलिश में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। बस में ऐसी सामग्री ले जाने पर पाबंदी होती है। हालांकि, आग फैलने में इन वस्तुओं की वास्तविक भूमिका क्या रही, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। सिलिंडर और नेल पॉलिश बस में किस उद्देश्य से रखे गए थे और इन्हें ले जाने की अनुमति थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें