ऑनलाइन ठगी के कई मामले आये सामने
सुजीत भी बने ठग के शिकार
नोएडा के सेक्टर 116 में रहने वाले सुजीत यादव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी लवी यादव का किडनी प्रत्यारोपण होने वाला था। किडनी दानदाता की खोज में सुजीत ने अपने व्हाट्सएप पर डीपी लगाई थी। इसे देखने के बाद राज सिंह नामक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया। उसने बताया कि वह लखनऊ में कानूनी तरीके से किडनी प्रत्यारोपण कराता है। इसमें 23 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसने यादव को लखनऊ के एक नामी अस्पताल का नाम लेकर किडनी प्रत्यारोपण का झांसा देकर जाल में फंसाया। आरोपी ने यादव से 9 लाख 80 हजार रुपये ले लिए और बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने राज सिंह, शिवम, राकेश यादव, प्रकाश लाल, वरूण दीक्षित, अनुज पांडेय और डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।